Manipur Tourism: मणिपुर राज्य अपने नाम के अनुरूप भारतवर्ष की अनमोल मणि जैसा अतुलनीय गहना है जिस की स्वर्णिम आभा से यह देश सुशोभित और अलंकृत है. मणिपुर को रत्नों की भूमि यानी लैंड औफ ज्वैल्स भी कहा जाता है. प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर, हरीभरी पर्वतमालाओं से अलंकृत, समृद्ध एवं सांस्कृतिक विरासत अपने अंतर में समाए मणिपुर पर्यटकों के स्वागतसत्कार के लिए आतुर है.

अफसोस यह है कि कुछ समय से यह स्वर्णिम प्रदेश जातीय संघर्ष के चलते अशांत बना हुआ है. इसी वजह से पर्यटकों की आवाजाही न के बराबर हो गई है. उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि केंद्र व राज्य सरकारों तथा स्थानीय लोगों के सार्थक प्रयासों से प्रदेश शांति व समृद्धि की राह पर शीघ्र वापस लौटेगा और देशविदेश के पर्यटक बिना किसी रोकटोक के यहां के मनभावन पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे.

मणिपुर के प्रमुख र्यटन स्थल

इंफाल : मणिपुर की राजधानी इंफाल है. इंफाल शहर व उस के आसपास कई ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल है.

कंगला फोर्ट : कंगला फोर्ट एवं महल इंफाल शहर के केंद्र में स्थित है. इस किले का समृद्ध एवं गौरवशाली इतिहास है. यह किला मणिपुर साम्राज्य एवं मैतेई शासकों की शाही गद्दी व राजनीतिक सत्ता और शक्ति का केंद्र था. वर्ष 1891 तक यह किला मैतेई राजघराने का आवास रहा है. किले की बनावट व उस की संरचना में स्थानीय मैतेई, हिंदू व यूरोपियन स्थापत्य शैलियों का शानदार संगम है.

इंफाल युद्ध संग्रहालय : इंफाल युद्ध संग्रहालय में द्वितीय विश्वयुद्ध से संबंधित पुरावशेषों को प्रदर्शित किया गया है. इतिहास के विद्यार्थी व इतिहास में रुचि रखने वाले पर्यटक इस संग्रहालय का भ्रमण अवश्य करें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...