आज के समय में एक स्मार्टफोन को पुराना होने में देर नहीं लगती. आप आज एक स्मार्टफोन लेते हैं, तो कल नया लॉन्च हो जाता है और बस परसों आपका फोन पुराना हो जाता है, लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं होता कि हर दिन अपने फोन को बदल लिया जाए. कई उपयोगकर्ता ऐसे भी होते हैं, जो अपने स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस से काफी जुड़ा हुआ महसूस करते हैं, एक लगाव सा उनके बीच होता है और वे नहीं चाहते कि वे अपने पुराने फोन का साथ छोड़ दें.

तो आज हम आपसे कहना चाहते हैं आप अपना फोन, अपने पास ही रखिए. वैसे तो एक स्मार्टफोन, आपके कई काम आता है. लेकिन हां, अगर आप अपने फोन से बोर हो गए हैं, तो आप इससे कुछ मजेदार काम कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके साथ-साथ आपके फोन को भी नया सा महसूस होगा.

खरीदें नया कवर : फोन से बोर होना, यानि कि कुछ हद तक फोन के लुक से बोर हो जाना. ऐसा हमेशा तो नहीं, लेकिन ज्यादातर ऐसा होता है. तो इसके लिए फोन के लुक को बदला जा सकता है. आप अपने फोन के लिए एक खूबसूरत और आकर्षक सा केस खरीदिए. इसके बाद आप खुद ही देखिएगा आप अपने फोन को बार बार यूज करेंगे.

नया लॉन्चर : यदि आप अपने फोन के लुक से खुश हैं और नहीं चाहते कि फोन का लुक बदलें तो शायद आपको यूआई बदलकर अच्छा लगे. एंड्रायड, यूजर्स को होम स्क्रीन कण्ट्रोल करने की अनुमति देता है, लेकिन एक थर्ड पार्टी लॉन्चर इससे कहीं ज्यादा कर सकता है. आप यदि ऐसा करना चाहें तो गूगल प्ले स्टोर में कुछ शानदार ऐप्स मौजूद हैं. ADW, Apex, Nova ये कुछ शानदार लॉन्चर हैं जिनकी आप मदद ले सकते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...