आज भले ही डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ गया हो, लेकिन नकदी की जरूरत अभी भी खत्म नहीं हुई है. ज्यादातर लोग आज भी अपनी जेब या पर्स में 10, 20, 50, 100 या 500 रुपये के नोट जरूर रखते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आने वाले समय में आपको इन नोटों का नया रूप देखने को मिल सकता है. दरअसल, भारत में प्लास्टिक यानी पॉलीमर के नोट लाने की तैयारी शुरू हो गई है.
RBI जल्द ला सकता है प्लास्टिक के नोट, जानिए क्यों बदल रही है करेंसी
भारतीय रिजर्व बैंक की नोट छापने वाली कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड ने प्लास्टिक के नोट बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली पॉलीमर शीट खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए कंपनी ने दुनिया भर की कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट यानी प्रस्ताव मांगे हैं. इससे साफ संकेत मिलता है कि देश में पॉलीमर नोटों को लेकर तैयारियां अब तेज हो रही हैं.
अब सवाल यह है कि प्लास्टिक के नोटों की जरूरत क्यों पड़ रही है? दरअसल, इनके कई फायदे बताए जाते हैं. सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये सामान्य कागज के नोटों की तुलना में कहीं ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होते हैं. ये जल्दी फटते नहीं हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
Plastic Currency in India: RBI की बड़ी तैयारी, जानिए कब आएंगे नए नोट
इसके अलावा बारिश या पानी लगने पर भी प्लास्टिक के नोट आसानी से खराब नहीं होते हैं. नमी का इन पर बहुत कम असर पड़ता है, इसलिए इनके गलने या खराब होने की संभावना भी कम रहती है. बार-बार इस्तेमाल के बावजूद इनकी गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहती है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





