अमेरिका के यूटा राज्य से आई एक दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर धर्म और पहचान के नाम पर फैल रही नफरत इंसानियत को कहां ले जा रही है.

यूटा में भारतीय मूल के व्यक्ति पर कैसे हुआ हमला?

साल्ट लेक सिटी के पास स्थित एक शॉपिंग मॉल में काम करने वाले भारतीय मूल के सैयद सोहैलुद्दीन पर एक व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्योंकि वह मुस्लिम हैं. हमलावर ने पहले उनका नाम, उनका देश और फिर उनका धर्म पूछा. जैसे ही उसे पता चला कि वे मुस्लिम हैं, उसने उन पर लगातार चाकू से कई बार वार किये.

करीब 15 बार चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल सोहैलुद्दीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई और उनका इलाज जारी है. राहत की बात यह रही कि मॉल में मौजूद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया, नहीं तो यह घटना और भी भयावह हो सकती थी.

पुलिस ने आरोपी पीटर माइकल लार्सन को हत्या के प्रयास और प्रतिबंधित हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. अदालत में पेश दस्तावेजों के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पीड़ित को उनके धर्म की वजह से निशाना बनाया. उसने खुद को "कैटलिस्ट" बताते हुए मुसलमानों की हत्या करने की मंशा भी जाहिर की. ऐसे बयान इस बात की गंभीर चेतावनी हैं कि आम लोगों में बढ़ रही कट्टर सोच केवल विचार तक सीमित नहीं रहती, बल्कि वह कभी भी हिंसा का रूप ले सकती है.

अमेरिका में हेट क्राइम की घटनाएं क्यों चिंता का विषय हैं?

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...