फेसबुक पर फोटो अपलोड करने में परेशानी होती है. फोन गैलरी से तस्वीरें सेलेक्ट करनी पड़ती हैं. क्या आप फोटो क्लिक कर सीधे फेसबुक पर अपलोड नहीं कर पाते. क्या आप फेसबुक का अपना कैमरा चाहते हैं. तो लीजिए फेसबुक ने आपकी सुन ली है.

जी हां, फेसबुक जल्द ही एक ऐसा एप लांच करने जा रहा है जो स्नैपचैट जैसे काम करेगा. ये एप खास उन्हीं लोगों के लिए है जो अपनी फोटो तुरंत क्लिक करने अपलोड नहीं कर पाते हैं. इसके जरिए कंपनी यूजर को ज्यादा से ज्यादा वक्त तक अपने प्लेटफार्म से जोड़कर रखना चाहती है.

इस एप की मदद से फोटो खींचकर तुरंत ही नेटवर्क पर अपलोड की जा सकेगी. यही नहीं, इस फीचर के जरिए आप उसी फोटो को इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कर पाएंगे. हालांकि, अभी फेसबुक की ये एप टेस्टिंग मोड में है. ऐसे में इस एप के लांच होने में कुछ समय लग सकता है.

इस एप को फेसबुक की फ्रेंड शेयरिंग टीम लंदन में बना रही है. प्राप्त खबरों की मानें तो इस एप की रिक्वेस्ट यूजर के पास आएगी और इजाजत मिलने के बाद फोटोज को ऑनलाइन करने का विकल्प मिल जाएगा. इस एप के जरिए फेसबुक अपने यूजर्स को सुविधा प्रदान करने का प्लान कर रहा है क्योंकि फेसबुक के काफी यूजर्स फोटो या वीडियो अपलोड नहीं कर पाते हैं.

वहीं, हो सकता है कि उन लोगों को ये एप जरा भी अच्छा न लगे जो अपनी फोटो एडिट करके डालते हैं. हालांकि, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि ये कैमरा सिर्फ तस्वीर खींचेगा या उसे एडिट भी करेगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...