आप अपने स्मार्टफोन पर न्यूज पढ़ने किसी न्यूज वेबसाइट पर जाएं या फेसबुक, ट्विटर और लिंक्डइन जैसी किसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर या फिर गेम्स डाउनलोड करने की सुविधा देने वाली मोबाइल वेबसाइट्स पर, आप हर जगह खुद को विज्ञापनों से घिरा पाएंगे. अगर आप एंड्रॉएड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको हैरानी होगी कि आपकी ऑनलाइन सर्च करने की आदतों के हिसाब से ही गूगल आपको मोबाइल पर विज्ञापन दिखाता है.

कुकीज की वजह से दिखते हैं अनचाहे विज्ञापन

दरअसल होता यह है कि अगर आप एक एड पर क्लिक कर दें, तो आप उस एड के वेबपेज पर पहुंच जाते हैं और आपके डिवाइस के ब्राउजर पर एड देने वाली कंपनी के कुकीज आ जाते हैं. इसके बाद आप गूगल पर सर्च करके जो भी मोबाइल साइट्स खोलते हैं, वहां आपको पहले खोला गया विज्ञापन नजर आ जाता है.

अनचाहे विज्ञापनों से बचना है संभव?

ऐसे विज्ञापन जहां आपको आपकी जरूरत के प्रॉडक्ट्स और सर्विसेजज के बारे में बताते हैं, वहीं हर क्लिक पर एक नया एड आ जाने से आपकी सर्चिंग में बाधा भी पैदा करते हैं. लेकिन क्या स्मार्टफोन में मोबाइल साइट्स पर आने वाले विज्ञापनों से बचना संभव है? जी हां, यह संभव है. हम आपको बताते हैं कि ऐसा आप कैसे कर सकते हैं.

तीन स्टेप्स में बचें अनचाहे विज्ञापनों से

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में गूगल सेटिंग्स पर जाएं और एड्स पर क्लिक कर दें. अब ‘ऑप्ट आउट ऑफ इंटरेस्ट बेस्ड एड्स’  की सेटिंग्स बदल दें. इसके बाद आपको अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर विज्ञापन नहीं दिखाई देंगे.

गूगल साइट्स में साइन्ड-इन होने पर इंटरेस्ट पर आधारित विज्ञापनों को कैसे बंद करें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...