गूगल अपने यूजर्स की की शिकायत आने पर उसके हल की कोशिश करता रहता है. ऐसी ही एक समस्या को लेकर गूगल ने अपनी ईमेल सर्विस ‘जीमेल’ में एक नया फीचर जोड़ा है. इस नए फीचर के तहत अब आप निर्धारित समय के भीतर अपने भेजे हुए ईमेल को वापस ले सकते हैं.

कई बार ऐसा होता है कि आप किसी और के पास मेल भेजना चाहते हैं और ध्यान न देने या ईमेल आईडी गलत हो जाने की वजह से आपका मेल किसी और के पास चला जाता है. ऐसे में कई बार कोई गोपनीय जानकारी भी ऐसे व्यक्ति के पास जा सकती है, जिसे हम नहीं बताना चाहते. लेकिन, गलती हो जाने के बाद हमारे पास पछताने के आलावा कोई और चारा नहीं बचता है.

इसी समस्या के समाधान के लिए गूगल ने जीमेल में ‘अनडू सेन्ड’ विकल्प जोड़ा है. इस फीचर के अंतर्गत अब आप 5 सेकेंड से 30 सेकेंड के भीतर अपने द्वारा भेजे गए मेल को वापस ले सकते हैं. आपके द्वारा वापस लिया गया मेल आपके ड्राफ्ट बॉक्स में सेव हो जाएगा. इस फीचर का उपयोग करने के लिए आपको अपने जीमेल अकाउंट में इस फीचर को एक्टिवेट करना होगा. हम आपको बता रहे हैं कैसे आप ‘अनडू सेन्ड’ फीचर को अपने जीमेल अकाउंट में एक्टिवेट कर सकते हैं…

फीचर सक्रिय करने का तरीका

1. सबसे पहले अपने जीमेल खाते में लॉग-इन करें, फिर अपने इनबॉक्स के दाएं कोने पर स्थित सेटिंग आइकन पर जाएं और उसे क्लिक करें.

2. इसमें एक ड्रॉपडाउन लिस्ट खुलेगी, जिसमें सेटिंग का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...