इंटरनेट पर सबसे परेशानी वाला वक्त वो होता है, जब हम कोई वीडियो डाउनलोड कर रहे हों और इंटरनेट की स्पीड कम होने की वजह से वह वीडियो डाउनलोड होने में बहुत ज़्यादा वक्त लगता है. 3जी मोबाइल इंटरनेट और तेज़ ब्रॉडबैंड कनेक्शन आने से पहले तो मूवी डाउनलोड करना कुछ मिनटों नहीं, बल्कि घंटों का काम हुआ करता था. ऐसे में यह जानना एक बड़ी हैरानी का विषय हो सकता है कि 5जी से पूरी मूवी सिर्फ 5 सेकेंड्स में ही डाउनलोड हो जाएगी.

मौजूदा तेज मोबाइल इंटरनेट स्पीड से होगी 100 गुना तेज
जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा है. नई टेक्नोलॉजी, जिस पर फिलहाल काम चल रहा है, यह संभव बना देगी कि आपको वर्तमान में मिल रही इंटरनेट स्पीड से 100 गुना ज़्यादा तेज़ डाउनलोड स्पीड मिले. दरअसल एक्सपर्ट्स 5जी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं, जिससे आप पूरी मूवी को अविश्वसनीय लगने वाली स्पीड पर केवल 5 सेकेंड में ही डाउनलोड कर सकेंगे. अभी हम जो इंटरनेट स्पीड यूज़ कर रहे हैं, यह स्पीड उससे 100 गुना ज़्यादा तेज़ होगी.

यूनिवर्सिटी ऑफ सर्रे में नई तकनीक पर काम जारी
इसके लिए नेटवर्क को पहले से तेज़ बनाने की योजना बनाई गई है, जिससे यूज़र्स आसानी से, बिना किसी बफरिंग के वीडियो देख सकेंगे और बहुत ही तेज़ गति से उन्हें डाउनलोड भो कर सकेंगे. दुनिया भर के रिसर्चर्स इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ सर्रे में इस नई तकनीक पर काम में जुटे हुए हैं. सैमसंग और फुजिट्सू जैसी दुनिया की बड़ी टेकनोलॉजी कंपनियां भी ऐसी मोबाइल इंटरनेट तकनीक की खोज में सहयोग कर रहे हैं, जो अभी मौजूद किसी भी इंटरनेट स्पीड से कहीं ज़्यादा तेज़ हो.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...