आज के समय में स्मार्टफोन, जीमेल, गूगल कौन्टैक्ट्स हमारे जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं. हमारे दोस्तों और प्रोफेशनल कौन्टैक्ट्स के बारे में जानकारी जमा करने में गूगल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कई बार हम छोटी-मोटी गलतियों से या वायरस की वजह से सालों से जमा की अपनी सारी मेहनत खो देते हैं और इन कौन्टैक्ट्स को डिलीट कर बैठते हैं. लेकिन ऐसा हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बहुत आसान तरीकों से आप अपने खोए हुए गूगल कौन्टैक्ट्स वापस पा सकते हैं.

आईए जानते हैं कैसे आप अपने खोए हुए कौन्टैक्ट्स वापस पा सकते हैं.

स्टेप 1

अपने ब्राउजर में नई गूगल कौन्टैक्ट्स वेबसाइट खोलें. ध्यान रखें कि यह आपको उसी अकाउंट से खोलना है जिसके कौन्टैक्ट्स आप वापस पाना चाहते हैं.

स्टेप 2

वेबसाइट खोलने के बाद बाईं तरफ मेन्यु पर जाएं और मोर बटन पर क्लिक करें. उसके बाद आपको रीस्टोर कौन्टैक्ट्स क्लिक करना होगा.

स्टेप 3

अब आप वह टाइम फ्रेम चुन सकते हैं जिसमें डिलीट किए गए कौन्टैक्ट आप रीस्टोर करना चाहते हैं. इसके बाद रीस्टोर बटन पर क्लिक कर दें. ये स्टेप पूरे करने के बाद आपके सभी खोए हुए कौन्टैक्ट्स रीस्टोर हो जाएंगे.

आपकी जानकारी के लिए यह बता दें, कि आप कौन्टैक्ट्स खोने के सिर्फ 30 दिनों के भीतर ही रीस्टोरेशन की प्रक्रिया को अंजाम दे सकते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...