इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करने के लिए अगर आप गूगल क्रोम (Google Chrome) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बता दें कि इस पर कुछ ऐसे बढ़िया फीचर्स हैं जो आपको शायद पता भी नहीं होंगे. देखें कुछ ऐसे ही ट्रिक्स जो आपका काफी समय बचाएंगे और काम आसान कर देंगे.

फटाफट सर्च हो जाएंगे शब्द

कई बार कोई टेक्स्ट पढ़ते वक्त उसमें ऐसा शब्द आ जाता है जिसका मतलब हमें पता नहीं होता. या किसी शब्द के बारे में हमें ढूंढ़ना होता है तो हम उसे कौपी करके वेब सर्च के लिए डालते हैं. ऐसा न करना चाहें तो आप बस उस शब्द को सिलेक्ट करके राइट क्लिक कर दीजिए, इसमें गूगल सर्च का विकल्प अपने आप ही आ जाएगा.

अगर कोई टैब गलती से बंद हो जाए तो...

काम करते वक्त हम लोग अक्सर कई सारे टैब्स एक साथ खोल लेते हैं. क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि कोई जरूरी टैब आप गलती से बंद कर गए हों? इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपको बस नया टैब खोलकर Ctrl+Shift के साथ T क्लिक करना है.

झट से करें टैब चेंज

अगर आपने एक से ज्यादा टैब खोल रखे हैं और आप जिस टैब पर काम कर रहे हैं उसे छोड़कर दूसरे टैब को जल्दी से देखना है तो Ctrl Key के साथ 1 से लेकर 9 तक अलग-अलग नंबर के टैब पर जल्दी से पहुंच सकते हैं. जैसे 1 नंबर पर पहला टैब, 2 नंबर पर दूसरा इसी क्रम में टैब बदलते चले जाएंगे. Ctrl 9 से आप आखिरी टैब पर पहुंच जाएंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...