ट्विटर अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आ रहा है. इसे बुकमार्क फीचर बताया जा रहा है जिसकी मदद से यूजर उन ट्वीट्स को सेव कर सकेंगे जिन्हें वो बाद में देखना चाहते हैं. ट्वीटर ने 'सेव फौर लैटर' बुकमार्किंग फीचर की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है. इस फीचर का लक्ष्य 330 मिलियन एक्टिव यूजर्स को अपनी सहूलियत के हिसाब से ट्वीट पढ़ने में मदद करना है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्टूबर में कंपनी ने घोषणा की थी कि वो एक नया फीचर तैयार कर रही है जो पसंदीदा ट्वीट्स को सेव करने में मदद करेगा.

कंपनी के प्रोडक्ट हेड कीथ कोलेमैन ने ट्वीट कर बताया कि 'सेव फार लेटर' फीचर बढ़िया काम कर रहा है. हमने अपने फीचर को 'बुकमार्क्‍स' नाम दिया है, क्योंकि ये कंटेट को सेव करने के लिए सबसे प्रचलित टर्म है. साथ ही यह नेविगेशन के अन्य फीचर्स के नामों के साथ भी बिल्कुल सही बैठता है.

कंपनी के स्टाफ प्रोडक्ट डिजाइनर टीना कोयामा ने एक ट्वीट कर कहा, बुकमार्क के आने के बाद यूजर्स को किसी कंटेंट या ट्वीट को सेव करने में आसानी होगी साथ ही उन्हें फेवरेट वाले फीचर का उपयोग नहीं करना पड़ेगा.

एक रिपोर्ट में बताया गया कि इस फीचर से यूजर्स अब हार्ट बटन दबाने की बजाए 'बुकमार्क्‍स' बटन दबाकर अपने पसंदीदा ट्वीट्स को बाद में पढ़ने के लिए एक जगह रख सकते हैं. जबकि 'फेवरेट' बटन फेसबुक के 'लाइक' या 'थम्स अप' बटन की तरह दिखता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...