आईपीएल 2018 में दो साल के बैन के बाद लौटी चेन्नई की टीम का प्रदर्शन अबतक शानदार रहा है. आईपीएल प्लेऔफ में अपनी जगह बनाने वाली चेन्नई दूसरी टीम रही है. टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन काबिले-तारीफ रहा है. आईपीएल के इस सीजन में जिस तरह महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स का जलवा देखने को मिल रहा है, उससे कहा जा सकता है इतने देसी-विदेशी खिलाड़ियों के बीच धोनी का करिश्मा अब भी बरकरार है. महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे करियर में कभी अपने प्रदर्शन से तो कभी अपने व्यवहार से सुर्खियां बटोरी हैं. उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं, लेकिन धोनी ने कभी अपनी सफलता को अपने दिमाग पर हावी नहीं होने दिया. उनका पूरा ध्यान हमेशा क्रिकेट पर ही फोकस रहा है.
36 साल की उम्र में क्रिकेट के प्रति उनका जुनून पहले जैसा बना हुआ है. आज भी उनके मन में रनों की भूख बनी हुई है. उनके नाम बेपनाह रिकौर्ड दर्ज हैं. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. उनके नेतृत्व में न जाने कितने युवा क्रिकेटरों को सही दिशा मिली है.
महेंद्र सिंह धोनी की फैन फौलोआइंग भी जबरदस्त है. फैन्स का धोनी के प्रति प्रेम अद्भुत है. पिछले कुछ मैचों में जब भी भी धोनी बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे तो उनके कुछ फैन्स चेन्नई की जर्सी पहने उनका स्वागत करते दिखाई दिए.
Whattey! Hope your date doesn't spot you on the TV tonight...or perhaps this tweet! #whistlepodu #yellove #DDvCSK pic.twitter.com/GzViUPn7wz
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 18, 2018
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
25% की बचतडिजिटल
USD99 USD49 /Yearसब्सक्राइब करेंफायदे ▼
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
USD200 USD149 /Yearसब्सक्राइब करेंफायदे ▼
- 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख




