रियो ओलंपिक के लिए भारत के गुडविल एम्बेसडर सलमान खान को घोषित किया गया तो इस पर खूब विवाद हुआ. अब भारतीय ओलंपिक महासंघ (आईओए) इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रखना चाहता है.

सलमान खान के बाद अब अभिनव बिंद्रा भी रियो ओलंपिक खेलों के गुडविल एंबेसडर बनने के लिए  तैयार हो गए हैं. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के इन खेलों का गुडविल एंबेसडर बनने के बाद से विवाद खड़ा हो गया है,  लेकिन ओलंपिक की निजी प्रतियोगिताओं में भारत के इकलौते स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव ब्रिंद्रा भी इन खेलों का गुडविल एंबेसडर बनने को राज़ी हो गए हैं.

ब्रिंद्रा ने खत लिखकर बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने उनसे भारतीय दल का गुडविल एंबेसडर बनने की पेशकश की थी. उन्होंने कहा कि उन्हें फ़ख़्र महसूस हो रहा है कि वे भारतीय कॉन्टिंजेंट के गुडविल एंबेसडर नियुक्त किए गए हैं. अभिनव ने लिखा है कि उन्हें इसके काबिल समझा गया और वे इसे पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं. इस मशहूर शूटर ने कहा कि उनका पूरा जीवन ओलंपिक के लिए समर्पित रहा है और आगे भी रहेगा. वे पूरे फ़ोकस के साथ रियो ओलंपिक खेलों में बेहतरीन करने की कोशिश करेंगे.

उन्होंने यह भी लिखा है कि इस बारे वे 15 जुलाई तक आईओए और खिलाड़ियों की मदद के लिए तैयार रहेंगे और उसके बाद अपने गेम पर फ़ोकस करेंगे. रियो ओलंपिक खेल 5 से 21 अगस्त तक आयोजित होंगे. उन्होंने खेलप्रेमियों से भी भारतीय टीम की मदद करने की अपील की है. रियो ओलंपिक खेलों के लिए आईओए की मार्केटिंग टीम आईओएस (IOS) के ज़रिये इसके अलावा भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और संगीतकार एआर रहमान से भी पेशकश की गई है. लेकिन इन सितारों की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...