Religious Practices: नौकरी तो अब पैकेज वाली हो ही गई है  लेकिन धार्मिक संस्कारों के नाम पर भी अब बर्थडे, मैरिज,  क्रिमेशन पैकेज के बाद एक से एक मनभावन पिंडदान पैकेज भी आ गए हैं ताकि अपने पितरों का पिंडदान करते हुए पिंडदाताओं को किसी तरह की तंगी न हो और वे मस्तमस्त हो अपने पितरों का पिंडदान कर अपने को श्राद्धमय फील कर सकें.

 हे मेरे धर्म के अपने जीवित सगेसंबंधियों के स्वर्गलोकी हो जाने के बाद उन से दिखावे का अगाध प्रेम करने वाले सत्संगियो, आप को यह जान कर हार्दिक प्रसन्नता होगी कि इस पितृपक्ष में हम आप के द्वारा आप के पितरों को पिंडदान का खास, आकर्षक पैकेज ले कर आए हैं ताकि आप की आप के पितरों में अनास्था बनी रहे और उन का आप में विश्वास.

हे अपने पितरों के मरने के बाद भी छलावा करने वाले पिंडदाताओ, हम जानते हैं कि आज किसी के पास,. किसी के लिए तो छोड़िए, अपने लिए भी जरा सी भी फुरसत नहीं. हम जानते हैं कि आज किसी के पास, किसी के लिए तो छोड़िए, अपने लिए भी जरा सी भी आस्था नहीं. जिंदगी में भागदौड़, मारधाड़ इतनी अधिक बढ़ गई है कि तरीके से हमारे पास, अपने मांबाप का तो छोड़िए, अपना पिंडदान करने तक का वक्त नहीं. ऐसी भागदौड़, मारधाड़ भरी जिंदगी में आप के द्वारा आप के पितरों के पिंडदान के लिए हम ले कर आए हैं एक से एक आकर्षक पैकेज. ऐसेऐसे आकर्षक पैकेज कि जिन को देख आप तो आप, आप के पितर भी मस्तमस्त हो उठेंगे. हमारे हर पिंडदान के पैकेज से जुड़ आप पूरी मस्ती के साथ अपने पितरों का पिंडदान कर सकेंगे, बिना किसी व्यवधान के, पूरे विधिविधान से. अपने पितरों का पिंडदान करते हुए तब आप को तनिक भी आभास नहीं होगा कि आप अपने पितरों का पिंडदान कर रहे हैं या मौजमस्ती.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...