Ram Mandir Donation Scam: राममंदिर हो या अजमेर की दरगाह सभी धार्मिक अड्डों पर धर्म की आड़ में धन का खेल चलता है. यहाँ सैंकड़ो लूटने के लिए बैठे हैं और लाखों लुटने के लिए दूर दूर से आते हैं. लूटने वाले लुटेरे नहीं ईश्वर के ठेकेदार माने जाते हैं और लुटने वालों को भक्त कहा जाता है. जो जितना लुटता है वह उतना ही बड़ा भक्त घोषित किया जाता है. इन धार्मिक अड्डों पर बेतहाशा धन को लूटने की बंदर बांट चलती है. राम मंदिर चंदा चोरी का केस कोई नई बात नहीं है. यह सदियों पुराना पैटर्न है जो आज भी चल रहा है. कई मंदिरो मजारों और मस्जिदों के भ्रष्टाचार या चंदा चोरी के उदाहरण सामने हैं.

धर्म सिर्फ आस्था का नाम नहीं बल्कि लूटने का सबसे बड़ा और पुराना धंधा है. गरीब लोग अपनी मेहनत की कमाई का हिस्सा भगवान, पीर, फकीर या मंदिर-मस्जिद को चढ़ाते हैं. इस उम्मीद में कि कोई ऊपर वाला उनकी तकलीफ दूर करेगा लेकिन हकीकत यह है कि यह पैसा ठेकेदारों, पुजारियों, बोर्ड सदस्यों और राजनेताओं की जेब में चला जाता है. सदियों पुराना यह खेल आज भी पूरे जोरों पर है.

राम मंदिर में भक्तों के करोड़ों रुपये के चढ़ावे की चोरी का मामला ताजा है. शुरुआती जांच में पता चला कि 40 दिनों में करीब 70 बार चोरी हुई. 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनसे 2 करोड़ रुपये तक बरामद हुए. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और एक ट्रस्टी ने इस्तीफा दे दिया. सीसीटीवी फुटेज गायब हैं. नोटों के बंडल गायब हैं. यह सब लगातार चल रहा था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...