Family Relationship Problems: मैं 30 वर्ष की हूं और इंदौर में संयुक्त परिवार में रहती हूं. कभी काम को ले कर तो कभी बात करने के तरीके को ले कर भाभी के साथ विवाद हो जाता है. घर में इस वजह से तनाव बना रहता है और मुझे समझ नहीं आता कि कैसे इस रिश्ते को बेहतर बनाया जाए? मैं चाहती हूं कि घर का माहौल अच्छा रहे, लेकिन स्थिति संभल नहीं रही. कृपया सलाह दें.
आप की जैसी स्थिति संयुक्त परिवारों में बहुत आम है लेकिन इस का असर पूरे घर के माहौल पर पड़ता है, इसे समझदारी से संभालना जरूरी है. भाभी के साथ बारबार छोटीछोटी बातों पर अनबन अकसर इस वजह से होती है कि दोनों की सोच, काम करने का तरीका और अपेक्षाएं अलग होती हैं और जब इन बातों पर खुल कर सही तरीके से संवाद नहीं होता तो गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं.
सब से पहले आप को यह सम?ाना होगा कि हर बात को दिल पर लेना या तुरंत प्रतिक्रिया देना स्थिति को और बिगाड़ सकता है, इसलिए थोड़ी सहनशीलता और धैर्य रखना बहुत जरूरी है. जब भी कोई बात आप को बुरी लगे, उसी समय बहस करने के बजाय सही समय देख कर शांत तरीके से अपनी बात रखें.
इस के साथ ही, काम को ले कर जो विवाद होते हैं, उन्हें कम करने के लिए आपस में स्पष्ट बंटवारा होना भी जरूरी है ताकि बारबार टकराव की स्थिति न बने. अगर संभव हो तो एक बार बैठ कर आराम से घर के काम और जिम्मेदारियों को तय कर लें, इस से अनावश्यक बहस कम होगी.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





