सवाल

मेरी कुछ दिनों पहले शादी होने वाली थी पर वह टल गई. इस बीच मेरे मंगेतर और मेरे बीच लड़ाइयां शुरू होने लगीं. वह रात-रात भर औनलाइन रहता है लेकिन मुझ से बात नहीं करता, न कभी सामने से मैसेज करता है. मैं उस की होने वाली पत्नी हूं, फिर भी मुझे उस पर अपना कोई हक नहीं लगता. मैं उसे मजबूर तो नहीं कर सकती कि मुझ से बात करे लेकिन उस का मुझ से बात न करना मुझे अखरता है. मेरा उस से बात करने का मन करता है उस का क्यों नहीं करता. मुझे लगता है कि उस की जिंदगी में कोई और लड़की है. मैं, बस, यह जानना चाहती हूं कि क्या यह नौर्मल है या मैं जो सोच रही हूं वही सही हो.

ये भी पढ़ें-मैं एक लड़के से प्यार करती हूं जिस के साथ मैं ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए, मैं ने कई बार उसे दूसरी लड़कियों

जवाब

ये भी पढ़ें-मैं पति की छोटी छोटी गलतियों पर गुस्सा हो जाती हूं, मैं क्या करूं ?

किसी के औनलाइन रहने का मतलब यह नहीं कि वह किसी और से बात ही कर रहा हो. आप उन की होने वाली पत्नी हैं लेकिन इतना हक तो एक दोस्त को भी होता है कि वह पूछ सके कि सामने वाला बात क्यों नहीं करता. इस बारे में सोचसोच कर घुटने से अच्छा है, आप स्पष्ट पूछ लें कि क्या बात है और यह भी कह दें कि आप चाहती हैं कि वह आप को वक्त दे. कई बार परेशानी इतनी बड़ी होती नहीं है जितनी हम उसे बना लेते हैं. आप को अपने मन की उलझन अपने मंगेतर से बांटनी चाहिए, हो सकता है वह आप से बात करे और आप के सवालों के जवाब दे. और अगर उस के जीवन में कोई और लड़की है तो आप को बात की तह तक जाने की जरूरत है, बेबुनियाद शक करने से कुछ नहीं होगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...