Download App

काउन्सलिंग बिफोर मैरिज

आपने शादी के बाद मनमुटाव होने पर दंपत्ति को काउंसलिंग के लिए जाते तो कई बार देखा होगा लेकिन आज के समय में समझदार जोड़े शादी से पहले काउंसलिंग लेने लगे हैं ताकि विवाह के बाद आने वाली समस्याओं को पहले से ही सुलझा लिया जाए. दरअसल, आज के समय में रिश्तों में स्थिरता और एक दूसरे के लिए धैर्य खत्म होता जा रहा है जिसके चलते विवाह के बाद पति-पत्नी आपस में एक-दूसरे को समझने के बजाय छोटी छोटी बातों पर झगड़ने लगते हैं. नतीजन, बात अलगाव तक पहुंच जाती है. ऐसे में जरूरी है कि रिश्तों में अंतरंगता और रिश्तों को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए शादी से पहले काउंसलिंग ली जाए. इससे आपको चीजों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी.

मैरिज काउंसलर आजकल प्रोफेशनल एक्सपर्ट भी होते हैं, जिनसे नए जोड़े और शादी करने वाली जोड़ियां मिलकर अपनी समस्याओं और शंकाओं का समाधान पा सकती हैं. कई बार पति पत्नी का रिश्ता बेतुकी बातों के कारण टूटने के कगार पर आ जाता है क्योंकि उन्हें विवाह के बाद रिश्तों को कैसे निभाया जाए इस बात की ट्रेनिंग या सलाह नहीं दी जाती.

प्रसिद्ध  साइकोलोजिस्ट अनुजा कपूर का इस बाबत  कहना है “हम भारतीय शादी पर लाखों करोड़ों रुपये तो खर्च कर देते हैं लेकिन शादी को निभाने के लिए ज़रूरी काउंसलिंग पर पैसा नहीं खर्चते या फिर हम इसकी अहमियत या जरूरत नहीं समझते, तभी आजकल तलाक के ऐसे भी मामले देखने में आते हैं जहां तलाक का कारण मात्र यह होता है कि हनीमून के अगले दिन पति ने गीला टोवेल बेड पर छोड़ दिया जो पत्नी को नागवार गुजरा.”

मैरिज काउंसलिंग 2 बातों से जुड़ी होती है. पहली स्वास्थ्य से संबंधित तो दूसरी रिश्तों से संबंधित. काउंसलिंग के दौरान आपको शादीशुदा जीवन में आने वाली सामान्य कठिनाईयों और उनसे बचने के उपाय और शादी को सफल बनाने की  जानकारी दी जाती है. जहां विवाह के पश्चात स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग आप के वैवाहिक जीवन में काम आती है, वहीं रिश्तों से संबंधित जानकारी होने से नवविवाहित नए माहौल में खुद को एडजस्ट आसानी से कर लेते हैं.                                  

मैरिज काउंसलिंग के फायदे

शादी को लेकर लड़के लड़की दोनों के मन में शारीरिक के अलावा रिश्ते निभाने संबंधी अनेक सवाल होते हैं, पर उनका सही जवाब न दोस्तों के पास होता है न परिवार वालों के पास. ऐसे  में मैरिज काउंसलर ही एक ऐसा शख्स होता है जो उनकी शंकाओं का समाधान कर सकता है. मैरिज काउंसलिंग का फायदा यह भी होता है कि दोनों पार्टनर जो एक दूसरे से इन विषयों पर बात करने से झिझकते हैं, वे एक दूसरे से खुल जाते हैं और दोनों के बीच बेहतर संवाद स्थापित होता है.

शादी एक ऐसा टर्निंग प्वाइंट होता है जब आपका लाइफ स्टाइल बिल्कुल बदल जाता है, शादी से पहले की काउंसलिंग से वैवाहिक बंधन में बंधने वाले जोड़े को आने वाले जीवन के लाइफस्टाइल को समझने और उसके हिसाब से खुद को ढलने में मदद मिलती है.

शादी के बाद प्रैक्टिकल तौर पर जब आप प्रेमी प्रेमिका से पति पत्नी बन जाते हैं तो घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर एक-दूसरे पर गलतियां थोपने से रिश्तों में दरार आ जाती है. ऐसे में दोनों में से कोई भी एक-दूसरे की जिम्मेदारी उठाने से कतराने लगता है. ऐसे में जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें सही तरह से निभाने के लिए मैरिज काउंसलिंग बहुत जरूरी होती है. शादी के परामर्श की मदद से दोनों साथी एक-दूसरे की जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं.

काउंसलर, कपल्स की मदद करते हैं ताकि वे वर्तमान के साथ ही अपने भविष्य के बारे में भी प्लानिंग कर सकें. जैसे फैमिली प्लानिंग ससुराल के रिश्तों के साथ मैनेजमेंट, फाइनैंशियल प्लानिंग क्योंकि एक सफल शादीशुदा रिश्ते के लिए सिर्फ प्यार नहीं प्रैक्टिकल सोच की जरूरत होती है. काउंसलर, कपल्स से सिर्फ पॉजिटिव बातें ही नहीं करता बल्कि वह ऐसे मुद्दों को भी उठाता है जिसके बारे में लोग बात नहीं करना चाहते या झिझकते हैं.  शादी करने से पहले जानना जरूरी है कि क्या सचमुच आप एक दुसरे एक लिए बने हैं? क्या एक इमोशनली, सेक्शुअली, फाइनैंशली  के साथ निभा सकते हैं क्या अपने रिश्ते को लेकर आप दोनों की सोच एक जैसी है. इन सवालों के जवाब से आप जान पाएंगे कि क्या सच में आप शादी के लिए तैयार हैं या नहीं?

हाल ही में इस दिशा में देहरादून के राज्य महिला आयोग द्वारा महिेलाओं को उनका हक दिलाने और रिश्तों को मजबूत करने की सीख देने के लिए एक नई शुरुआत की गई है. आयोग ने प्री-मेरिटल काउंसलिंग की शुरुआत की है.  आयोग का मानना है कि शादी करने से पहले सभी जोड़े एक बार यह काउंसलिंग अवश्य कराएं, इससे उनके रिश्ते मजबूत होंगे और भवि ष्य में उन्हें आपसी रिश्ते निभाने में आसानी होगी.

आईपीएल की फास्टेस्ट 50 का रिकॉर्ड है इनके नाम

सुनील नरेन और क्रिस लिन के धमाकेदार अर्धशतकों की मदद से कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल के 46वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को बेहद आसानी से छह विकेट से हरा दिया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता के खिलाफ 159 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके बाद कोलकाता ने बड़ी आसानी से ही सिर्फ 6 ओवर में 105 रन बनाकर जीत की नींव रख दी थी. जिसमें अकेले सुनील नारायण ने 54 रन बनाए. उन्होंने सिर्फ 17 बॉल में 54 रन बनाकर आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

सुनील ने शानदार पारी खेलते हुए 17 बॉल में 54 रन बनाए, जिसमें 6 चौका और 4 छक्का शामिल है. सुनील के साथ ही कोलकाता के क्रिस लिन ने 22 गेंद पर 50 रन बनाए. जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल है. कोलकाता ने 15 ओवर में ही जीत अपने नाम कर ली.

इस मैच में सिर्फ आईपीएल की सबसे तेज 50 ही नहीं इस सीजन का सबसे लंबा सिक्सर भी देखने को मिला. 23 वर्षीय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने इस सीजन का सबसे लंबा सिक्सर जड़ा. अबतक इस सीजन में सबसे लंबे सिक्सर का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था जिसे ट्रैविस हेड ने तोड़ दिया.

ट्रैविस हेड ने यह सिक्सर लॉन ऑन की दिशा में लगाया. यह छक्का 109 मीटर लंबा था. हवा में काफी उंचाई तक उठने के बाद गेंद फ्लड लाइट के पिलर से टकराने के बाद ग्राउंड पर गिर गई.

इस जीत के साथ ही केकेआर 12 मैचों में आठ जीत से 16 अंक लेकर तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. मुंबई इंडियंस 18 अंक लेकर शीर्ष पर है. बैंगलोर का अंतिम स्थान बरकरार है.

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में इन खिलाड़ियों के नाम है अब तक का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड.

सुनील नारायण

आईपीएल 10 में सुनील नारायन ने आरसीबी के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग कर एक रिकॉर्ड अपने नाम किया. सुनील ने महज 15 गेंद में 50 रन बनाकर आईपीएल के अब तक के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाया.

यूसुफ पठान

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड यूसुफ पठान के भी नाम है. यूसुफ ने भी 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 बॉल में 50 रन बनाए थे.

सुरेश रैना

सुरेश रैना ने 2014 में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 16 रन में ताबड़तोड़ 50 रन बनाए थे.

क्रिस गेल

वेस्ट इंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम भी तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है. गेल ने 2013 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए पुणे पॉरियर्स के खिलाफ 17 बॉल में 50 रन बनाए थे.

एडम गिलक्रिस्ट

आईपीएल 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए एडम गिलक्रिस्ट ने 17 बॉल में धुआंधार पारी खेलते हुए ठोक डाले थे 50 रन.

क्रिस मौरिस

आईपीएल 2016 में क्रिस मौरिस ने भी ऐसी ही एक ताबड़तोड़ पारी खेल तेज-तर्रार अर्धशतक जमाया था. दिल्ली की तरफ से खेलते हुए मौरिस ने सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक जमाया था.

किरन पोलार्ड

सबसे तेज अर्धशतक मारने वालों की लिस्ट में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज किरेन पोलार्ड भी हैं. पोलार्ड भी केकेआर के खिलाफ 17 गेंद में 50 रन आईपीएल 2016 में ठोंक चुके हैं.

रॉबिन उथप्पा

आईपीएल 2010 में आरसीबी के खिलाफ 19 गेंदों में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड रॉबिन उथप्पा के नाम है.

डेविड मिलर

‘किलर मिलर’ के नाम से मशहूर डेविड मिलर भी 19 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रन बना चुके हैं. मिलर ने आईपीएल 2014 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह तूफानी पारी खेली थी.

क्रिस लिन

आईपीएल 10 में क्रिस लिन ने भी केकेआर की तरफ से खेलते हुए 19 गेंद में 50 रन बनाए हैं. गुजरात लायंस के खिलाफ लिन ने यह पारी खेली थी.

अब ऑनलाइन फ्री में सीख सकते हैं आप ये चीजें

आप कोई नई भाषा सीखना चाहते हैं, डिजाइनिंग करना या बेहतरीन खाना पकाना सीखना चाहते हैं और आपके पास समय की कमी है तो जनाब किसी इंस्टिट्यूट जाने या क्लास करने की क्या जरूरत, जब आप ऐसी कई चीजें ऑनलाइन सीख सकते हैं वह भी बिल्कुल फ्री.

फोटोग्राफी

फोटोग्राफी की बेसिक्स आप photographycourse.net इस साइट पर जान सकते हैं. इस वेबसाइट पर स्किल लेवल के मुताबिक कॉन्टेंट पेश किया गया है. इस साइट पर आपको प्रोफेश्नल्स के आर्टिकल्स मिलेंगे जो आपके इस शौक को निखारने का और अपग्रेड करने का काम करेंगे. ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए ऐंटन ग्रेगरी के ट्यूटोरियल काफी मददगार साबित होंगे.

भाषा-

कुछ भाषाएं सीखना दूसरी भाषाओं के मुकाबले ज्यादा आसान होता है. अगर आपको अंग्रेजी आती है तो आप स्पैनिश और रशन आसानी से सीख जाएंगे. भाषा सीखने में “डुओलिंगो” आपकी मदद कर सकता है. यह iOS और ऐंड्रॉयड के लिए फ्री ऐप्स की सुविधा भी देता है.

डांस-

डांसिंग के मामले में सिर्फ पढ़ने भर से काम नहीं चलेगा. इसलिए ट्यूटोरियल विडियो जूरूरी हैं. यूट्यूब से आप विडियो हासिल कर सकते हैं. “Dancetothis” नाम की साइट पर आप हिपहॉप, पॉप, स्ट्रीट, ब्रेक डांस, क्रंपिंग ऐंडं बॉलरूम डांस जैसे कई डांस फर्म्स का अडवांस कोर्स कर सकते हैं.

आत्मरक्षा(सेल्फ डिफेंस)-

आप सेल्फ डिफेंस टेकनीक्स भी ऑनलाइन सीख सकते हैं. यहां तक कि ब्लैक बेल्ट भी हासिल कर सकते हैं. “Lifehacker” नामक साइट आपको यह आर्ट सिखा सकती है. वहीं, ऐप्स में iOS यूजर्स सेल्फ डिफेंस ट्रेनर और ऐंड्रॉयड यूजर्स मरीन कॉर्प्स मार्शल आर्ट्स और विंडोज-ब्लैकबेरी के लिए सेल्फ डिफेंस नाम की ऐप से सीख ले सकते हैं.

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग-

जावास्क्रिप्ट, जेक्वेरी, पीएचपी, पायथन और रूबी सीखने के लिए आप codeacademy साइट की मदद ले सकते हैं. इस इंरऐक्टिव वेबसाइट पर आपको स्टेप-बाय-स्टेप इंस्ट्रक्शन्स मिलेंगी ताकि आप लैंग्वेज के शॉर्टकट्स समझ सकें. आपको साइन अप करने की भी जरूरत नहीं. इसके अलावा, फ्री आइपैड ऐप ट्रीहाउस आपको ऑब्जेक्टिव-c, HTML, CSS, जावास्क्रिप्ट, PHP, रूबी और SQL सिखा सकता है. इसमें iOS और ऐंड्रॉयड ऐप डेवलपमेंट के लिए एक अलग सेक्शन है. जैसे-जैसे आप कोर्स में आगे बढ़ते जाएंगे, आपको क्विज सॉल्व करने होंगे.

कुकिंग-

बढ़िया कुकिंग कई ट्रिक्स की डिमांड करती है. आप “simplyrecipes” पर जाकर कई स्मार्ट टिप्स ले सकते हैं. इसके अलावा, “reluctantgourmet” पर 'हाउ टु कुक' टैब आपकी पाक कला में निखार लाने का काम करेगा. इसके अलावा, इस साइट के हर पेज पर कुकिंग कन्वर्टर सामग्री की सही मात्रा चुनने में आपकी मदद करेगा, आप टीस्पून और टेबलस्पून को आपस में कन्वर्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, ऑल रेसिपीज और एपिक्यूरिअस ऐसे ऐप्स हैं जो मोबाइल यूजर्स के लिए बहुत मददगार हैं. साथ ही, ड्रिंक्स मिक्स करना सीखने के लिए आप “Mixology” ऐप की मदद ले सकते हैं.

कलरिंग-

कलरिंग के बेसिक रूल्स, ड्रॉइंग टेकनीक्स आदि सीखने के लिए आप “artyfactory” पर जा सकते हैं. वहीं, “thevirtualinstructor” पर आपको कलरिंग से जुड़े ट्यूटोरिअल मिलेंगे. इसके अलावा, “instructables” पर आप अलग-अलग चीजों की मदद से कलरिंग करना सीख सकते हैं जैसे तरबूज से कलरिंग आदि. ऐप्स की बात करें तो iOS और ऐंड्रॉयड यूजर्स “ArtelPlus” से शुरुआत कर सकते हैं.

इन सितारों का मेन्यू है कंपलीट वेजिटेरियन

बॉलीवुड में सितारे फिट रहने के लिए क्या क्या नहीं करते, जैसे जिम जाने से लेकर घंटो एक्सर्साइज करने तक. इन्हें हर तरह से अपनी डाइट पर भी ध्यान देना होता है. फिट रहने के लिए ये अपना मेन्यू भी पहले से ही तय करके रखते हैं.

क्या आप बॉलीवुड के इन सितारों को जानते हैं जानते है जो अपनी सेहत बनाने के लिए बिल्कुल नॉन-वेज नहीं खाते, बल्कि केवल वेज फूड खाते है. जानिए ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स को जो हैं कंपलीट वेजिटेरियन्स.

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम शाकाहारी सेलेब्रिटी की लिस्ट में सबसे पहले और सबसे ऊपर आता है. इनके विषय में खास बात ये हैं कि ‘एनिमल राइट्स’ के लिए लड़ने वाली संस्था ‘पेटा’ यानि कि इण्डियाज एनिमल राइट्स ऑरगेनाइजेशन ‘पीपल फॉर दि एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स’ की ओर से बॉलीवुड के बिग-बी को 3 बार देश के सबसे हॉट वेजि‍टेरियन सिलेब्रिटी के खिताब से नवाजा जा चुका है.

हेमा मालिनी

अक्सर वेज को अपनाने को लेकर प्रमोशन करते हुए नजर आने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी की खूबसूरती का राज भी शाकाहारी खाना ही है. हेमा मालिनी के जीवन से जुड़ी एक खास बात ये हैं कि हेमा शुरुआत से ही जानवरों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं.

सोनू सूद

बॉलीवुड के फिट कहे जाने एक्टर्स में सोनू सूद, खुद अपनी फिटनेस का श्रेय वेजीटेरियन फूड को देते हैं. शाकाहारी होने की बात पर गर्व करने वाले अभिनेता सोनू को कुछ समय पहले ही स्टारडस्ट अवॉर्ड से नवाजा गया है.

शाहिद कपूर

टॉप यंग वेजि‍टेरियन्स की लिस्ट में शुमार शुद्ध शाकाहारी शाहिद कपूर इस लिस्ट में सबसे पहले आते हैं. शाहिद जब अभिनेत्री करीना कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे तब उन्होंने करीना को भी शाकाहारी बनने के लिए इंस्पायर किया था और उस वक्त करीना ने इस बात को कबूला भी था.

विद्या बालन

एक्ट्रेस विद्या बालन को देखकर यह बिल्कुल नहीं लगता कि वे वेजिटेरियन होंगी, लेकिन ये सच है कि विद्या सिर्फ शाकाहारी खाना ही खाना पसंद करती हैं. जिसके चलते वे भी ‘पेटा’ की हॉट वेजि‍टेरियन हस्तियों की लिस्ट में शामिल हैं.

नेहा धूपिया

‘पेटा’ की कई ऐड्स का चेहरा बनी ग्लैमरस अदाकारा नेहा धूपिया भी शाकाहारी खाना खाने की शौकीन हैं. नेहा धूपिया साल 2009 में ‘पेटा’ द्वारा देश की सबसे ‘सेक्सिएस्ट वेजि‍टेरियन’ रह चुकी हैं.

मल्लिका शेरावत

देश की सेक्सीएस्ट वेजि‍टेरियन हस्तियों में बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का नाम शुमार है. मल्लिका बताती हैं कि उनकी सेक्सी बॉडी का राज वेजि‍टेरियन फूड ही है.

धनुष

अपने शाकाहारी होने पर गर्व करने वाले एक्टर धनुष का कहना है कि शाकाहारी होना मुझे हर वक्त सेहतमंद होने का अहसास करवाता है और मैं खुद को हमेशा हल्का महसूस करता हूं.

रेखा

‘पेटा’ ने इस साल देश के सबसे फेमस वेजिटेरियन हस्तियों में सदाबहार अभिनेत्री रेखा का चयन किया. रेखा लंबे समय से शाकाहारी हैं और इसका असर उनके चहरे पर देखा जा सकता है.

अपने पीसी में ऐसे ब्लॉक करें पोर्न वेबसाइट्स

शायद आप ये बात अब तक नहीं जानते हैं कि आपके लैपटॉप या पीसी में पोर्न कंटेंट्स या कहें कि एडवरटीजमेंट के साथ अपने आप ओपेन हो जाने वाली पोर्न वेबसाइट्स ब्‍लॉक करने के कई तरीके होते हैं.

हम आपको बता दें कि आप गूगल सेफ सर्च में फिल्‍टर ऑप्‍शन लगा सकते हैं या फिर बिंग में सेफ सर्च ऑप्‍शन सेट कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने माइक्रोसॉफ्ट एकाउंट में जाकर फैमली सेफ्टी वेबसाइट ऑप्‍शन भी सलेक्‍ट कर सकते हैं.

आईये थोड़ा विस्तार से जानते हैं पोर्न वेबसाइट्स को कैसे ब्‍लॉक करें…

गूगल सेफ सर्च

गूगल सेफ सर्च तरीके को अपनाने के लिए सबसे पहले गूगल डॉट कॉम सर्च सेटिंग में जाकर सेफ सर्च फिल्‍टर पेज ओपेन करें. यहां डिफॉल्‍ट सेफ सर्च ऑप्‍शन मॉडरेट पर सलेक्‍ट रहता है. इसे आगे करके आप यहां स्‍ट्रिक्‍टली पर क्लिक कर दें. आप देखेंगे कि अब आपके पीसी में कोई भी एडल्‍ट या फिर पोर्न कंटेंट ओपेन नही होगा.

माइक्रोसॉफ्ट फैमली सेफ्टी

माइक्रोसॉफ्ट फैमली सेफ्टी फिल्‍टर का प्रयोग आप किसी भी पीसी या फिर लैपटॉप में कर सकते हैं. ये आपके कंप्‍यूटर को एडल्‍ट टाइप के कंटेक्‍ट से बचाता है. इसके लिए आप पहले अपने पीसी में फैमली सेफ्टी फिल्‍टर डाउनलोड करें. सॉफ्टवेयर इंस्‍टॉल होने के बाद विंडों के कुछ वर्जनों में माइक्रोसॉफ्ट फैमली फिल्‍टर पहले से इंस्‍टॉल रहता है. अगर आपके पीसी में ये पहले से इंस्‍टॉल है तो आप विंडो लाइव आईडी से लॉग इन करें जैसे जीमेल में लॉग इन करते हैं.

अगर आपका एकांउट विंडो लाइव में नहीं है तो पहले एक एकाउंट बनाएं. क्या आप जानते हैं कि आप अपनी फैमली मेंमबर या फिर किसी और को मॉनीटर करना चाहते हैं कि वे आपके पीसी में कौन कौन सी चीजें ओपेन करते हैं, तो आप ये भी कर सकते हैं.

ऐसा करने के लिए उन सभी की लॉगइन आईडी विंडो एकाउंट में ऐड कर दें और सेव कर दें. लेकिन इसके लिए आपको उन सभी लोगों की विंडो लाइव आईडी पता होनी चाहिए जिन पर आप नजर रखना चाहते हैं.

बिंग सेफ सर्च

बिंग सेफ सर्च में एडल्‍ट कंटेंट ब्‍लॉक करने के लिए सबसे पहले bing.com पेज पर जाकर लॉगइन करके सेफ सर्च फिल्‍टर ऑप्‍शन पेज ओपेन करें. इसके बाद फिल्‍टर में दी गई रेडियो बटन को स्‍ट्रिक फिल्‍टर पर सेलक्‍ट करें. अब गूगल की तरह बिग सर्च में भी एडल्‍ट कंटेंट नहीं ओपेन होगा. लेकिन पेज बंद करने से पहले अपने पीसी की सेटिंग सेव करना न भूलें.

रोमांटिक-कॉमेडी दिखाएगी फिल्म ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’

'यारियां' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हिमांश कोहली की नई फिल्म 'स्वीटी वेड्स एनआरआई' का ट्रेलर आ गया है. इस फिल्म में उनके साथ जोया आफरोज हैं. जोया को इससे पहले 'आप हम साथ-साथ हैं' में छोटी बच्ची के रूप में देख चुके हैं.

'स्वीटी वेड्स एनआरआई' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में जोया के पिता की एक ही ख्वाहिश है कि उनकी बेटी की शादी एक एनआरआई लड़के से हो. इसके लिए वो ऑनलाइन प्रोफाइल बनाने जैसी लाख कोशिशें करते हैं. वहीं जोया के ब्वॉयफ्रेंड का रोल अदा कर रहे हिमांश कैसे जोया कि शादी रोकते हैं, यही है फिल्म की कहानी. हिमांश और जोया के अलावा फिल्म में दर्शन जरीवाला, किरन जुनेजा और बबलू मुखरेजी भी हैं. फिल्म में आपको 90 के दशक के हिट गाने 'दिल ले गई कुड़ी गुजरात की' को भी सुनने का मौका मिलेगा.

फिल्म का निर्देशन हसनन हैदराबादवाला ने किया है. तारीक मोहम्मद ने फिल्म की कहानी लिखी है. स्वीटी वेड्स एनआरआई 2 जून को रिलीज होगी. इस दिन राजकुमार राव और श्रुति हासन की फिल्म 'बहन होगी तेरी' भी रिलीज हो रही है.

एफडी या डेट फंड क्या है बेहतर

भारतीय निवेश बाजार की एक विडंबना यह है कि आम निवेशक अभी तक शेयर बाजार व म्यूचुअल फंड के बीच अंतर को नहीं समझ पाया है. निवेशकों को बैंक एफडी, सरकारी प्रतिभूतियों, एनएससी जैसे पारंपरिक निवेश के बारे में तो पता होता है, लेकिन उन्हें स्थायी रिटर्न की सुविधा देने वाले डेट फंड के बारे में पता नहीं होता.

निवेशकों को यह भी नहीं पता होता कि स्थायी रिटर्न वाले डेट फंड में निवेश करके ही उन्हें फायदा देते हैं. वैसे ताजा आंकड़े बताते हैं कि देश में म्यूचुअल फंडों का 72 फीसद असेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) डेट फंड में निवेशित होता है. इससे पता चलता है कि देश के म्यूचुअल फंड बाजार में डेट फंड का खासा योगदान है.

निवेशकों के लिए कितना महत्वपूर्ण है डेट फंड?

निवेशकों के बीच भले ही खास जागरूकता अभी तक नहीं फैल पाई हो, लेकिन इससे इसका महत्व कम नहीं होता है. हां, ग्राहकों को नुकसान जरूर होता है, क्योंकि वे रिस्क मैनेजमेंट रिटर्न, आसान लिक्विडिटी व टैक्स में लाभ जैसे फायदे से वंचित रह जाते हैं. जहां तक निवेशकों के मन में स्थायी आय वाले डेट फंड की आशंका का सवाल है तो उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि इस फंड का एक बड़ा हिस्सा बैंकों की स्थायी जमा योजनाओं, कॉरपोरेट प्रतिभूतियों वगैरह में निवेश होता है, जिनसे आम निवेशक भलीभांति परिचित होता है.

इस लिहाज से ये फंड और कुछ नहीं विभिन्न प्रतिभूतियों में निवेश करने का एक सुरक्षित तरीका हैं. इन फंडों के जरिये निवेशक यह तय कर सकता है कि वह किस मुकाम तक जोखिम लेने की क्षमता रखता है. साथ ही, अपनी मर्जी की अवधि के मुताबिक भी वह फंड का चयन कर सकता है. ग्राहक लिक्विड फंड, लिक्विड पल्स फंड, शार्ट टर्म इनकम फंड, इनकम फंड आदि डेट फंडों का चुनाव कर अपने लक्ष्य के मुताबिक निवेश कर सकता है.

क्या पारंपरिक निवेश के तरीके का त्याग कर देना चाहिए?

पारंपरिक निवेश के तरीकों को छोड़कर फिक्स्ड इनकम वाले डेट फंड में निवेश करें. लेकिन यह बात हर निवेशक को समझनी चाहिए कि एक बेहतर निवेश विकल्प वही है, जो विविध विकल्पों के फायदे को एक साथ देने की कोशिश करे.

डेट फंड यही काम करते हैं. इनका बहुत ही साधारण तर्क है. सही समय पर, सही अनुपात में, सही प्रतिभूतियों में निवेश करें. इससे हर समय ज्यादा से ज्यादा रिटर्न पाने की संभावना बढ़ती है. इस काम के लिए एक विशेष अनुभव की जरूरत होती है, जो सिर्फ विशेषज्ञों के ही पास होता है. आम निवेशक बाजार की जटिलता को नहीं समझ सकता है.

बैंकों की एफडी स्कीमों से यह कितनी भिन्न है?

बैंकों में जमा राशि अधिकांश समय मुद्रास्फीति की अस्थिरता की मार को नहीं झेल पाती है. विकासशील देशों में महंगाई से निवेश को सुरक्षित रखने का तरीका खोजना बहुत अनिवार्य है. एफडी में रखा पैसा तब तो ठीक है, जब आप एक निश्चित राशि निश्चित समय के लिए रखते हैं और महंगाई की दर काफी कम होती है या उस अवधि में उसमें कोई बदलाव नहीं होता. लेकिन तब क्या होगा जब महंगाई में उतार-चढ़ाव का दौर हो और महंगाई आपके रिटर्न को खाने लगे.

अक्सर निवेशक एफडी स्कीमों पर पैसा डालने के समय देय रिटर्न की तुलना अन्य डेट फंड से करते हैं और इस नतीजे पर पहुंच जाते हैं कि इस पर रिटर्न ज्यादा है. लेकिन हमेशा परिपक्वता अवधि पर कर भुगतान के बाद प्राप्त रिटर्न के साथ तुलना की जानी चाहिए. यहां आप देखेंगे कि डेट फंड से मिलने वाले रिटर्न बैंक एफडी से बेहतर हैं.

वैसे एफडी में लिक्विडिटी की जो सुविधा है वह निश्चित तौर पर बेहतरीन होती है, लेकिन यह भी ध्यान रखिए समय से पहले राशि निकालने पर आपको दंड भी देना पड़ता है. दूसरी तरफ, डेट फंडों में लगाई गई राशि आप कभी भी निकाल सकते हैं और वह भी मुनाफे में कोई कमी किए बगैर. मुझे लगता है कि यही समय है कि जब रिटेल निवेशकों को अपने ही फायदे के लिए स्थायी आय वाले फंडों की तरफ रुख करना चाहिए और कम कीमत पर प्रोफेशनल फंड मैनेजमेंट की विशेषज्ञता का फायदा उठाना चाहिए.

ई-मेल भेजते समय इन बातों का रखें ध्यान

ईमेल भेजना ज्यादातर लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है. नई नौकरी हो या फिर किसी सीनियर को भेजे जाने वाली प्रजेंटेशन सब मेल से ही होता है. कई लोग तो ऐसे होते हैं जिनके पास दिनभर में पता नहीं कितने ही मेल आते हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि उस व्यस्त शख्स का ध्यान आपके मेल की तरफ जाए तो उसके लिए आपको अपना मेल बाकी लोगों से अलग बनाना होगा. इससे वह सामने वाले की नजरों में जल्दी आएगा. इसलिए मेल भेजते हुए इन मुख्य पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए.

1. सब्जेट लाइन पर दें ध्यान-

अगर आपने प्रभावित करने वाली सब्जेट लाइन नहीं दी तो फिर कोई भी आपका ईमेल ओपन करने के बारे में नहीं सोचेगा. कहा जाता है कि अपने सबसे ताकतवर प्वाइंट के बारे में इसमें बता देना चाहिए. या फिर किसी ऐसे संपर्क का जिक्र करें जिसे आप और जिसको आप मेल भेज रहे हो दोनों जानते हों.

2. वक्त का ध्यान-

अगर आप सामने वाले का ध्यान मेल की तरफ दिलाना चाहते हैं तो फिर उसको दिन के शुरू होने या फिर काम के खत्म होने यानी शाम को भेजो. क्योंकि काम के घंटों के दौरान उसके मिस होने के चांस ज्यादा होते हैं.

3. स्पेलिंग और ग्रामर का रखें ध्यान-

अगर आपने गलत स्पेलिंग लिख दी तो फिर मामला खराब हो सकता है. हर ब्राउजर में पहले से स्पेलिंग चेक करने का सिस्टम होता है. इससे किसी गलती के जाने के आसार नहीं रहना चाहिए.

4. भेजने से पहले खुद भी पढ़ लें-

जब भी आप मेल लिखकर भेजने वाले हों तो जरा उसे खुद भी पढ़ लें. लिखे हुए पूरे मेल को तेज आवाज में बोल-बोलकर पढ़ लेना चाहिए. अगर कोई गलती जा रही होगी तो वह इससे पकड़ में आ जाएगी.

5. बातों को घुमाएं नहीं, साफ कहें-

मेल में अगर आप किसी को मिलने के लिए कहना चाहते हैं तो फिर साफ तौर पर एक तारीख तय करके उससे पूछें कि वह फ्री होगा या नहीं. अपनी तरफ से ऐसे ना लिखें कि क्या हम किसी दिन मिल सकते हैं ? या फिर क्या हम किसी दिन कॉफी पी सकते हैं ? ऐसा ना लिखें बल्कि सीधा एक तारीख तय करके बताएं.

कैच पकड़ने के लिए मैदान में भिड़े साहा-वरुण

अक्षर पटेल के हरफनमौला प्रदर्शन और संदीप शर्मा की उम्दा गेंदबाजी की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल के 43वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 19 रन से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी हैं.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने चिन्नास्वामी स्टेडियम की धीमी पिच पर सात विकेट पर 138 रन बनाए, जिसमें पटेल ने 17 गेंद में नाबाद 38 रन का योगदान दिया. जवाब में पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रही बेंगलोर 19वें ओवर में ही 119 रन पर आउट हो गई. पटेल ने तीन ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए.

मैच के बीच में ही कुछ ऐसा हुआ कि ऋद्धिमान साहा और वरुण एरॉन बीच मैदान पर ही भिड़ गएं.

दरअसल मैच के 18वें ओवर में अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे. बेंगलुरु की तरफ से पवन नेगी बल्लेबाजी कर रहे थे. नेगी ने मिड विकेट पर खेलने की कोशिश की थी. बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गेंद सीधी खड़ी हो गई. विकेटकीपर साहा कैच करने के लिए आगे बढ़े. उनके साथ ही वरुण एरॉन भी आगे बढ़े. और फिर दोनों टकरा गए. किसी को चोट नहीं आई. साहा ने नेगी का कैच लपक लिया.  अक्षर पटेल को विकेट मिला.

इस मैच में भी दुनिया के तीन सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली फिर कोई कमाल नहीं कर सके. आपको बता दें कि चिन्नास्वामी स्टेडियम पर यह सबसे कम स्कोर बनाकर किसी टीम को मिली जीत है. इसके साथ ही आईपीएल के दस सत्रों में पहली बार आरसीबी ने पूरे दस विकेट गंवाए हैं.

पंजाब के लिए नई गेंद संभालने वाले संदीप ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसने शीषर्क्रम को तहस-नहस करके आरसीबी को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी. मोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल को भी दो दो विकेट मिले.

पंजाब के अब 10 मैचों में 10 अंक है, जबकि 12 मैचों में नौवां हारने वाली आरसीबी पांच अंक लेकर सबसे नीचे है.

5000 गानों से भरा एक रेडियो

अब रेडियो भी आपकी मनपंसद के 5000 गानें आपको सुना सकता है. आईआईएम लखनऊ से पढ़े विक्रम मेहता ने कारवांनाम से एक ऐसा रेडियो तैयार किया है जो 5000 गानों से भरा हुआ है. यह दुनिया का पहला ऐसा रेडियो है जो 5000 गानों से भरा है.

विक्रम मेहरा सारेगामा इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. लखनऊ के रहने वाले विक्रम मेहरा बताते हैं कि इस रेडियो में यूएसबी लगाकर आप अपनी पंसद के दूसरे गानों का भी मजा ले सकते हैं. वैसे कांरवा में भी म्यूजिक का गोल्डन कलेक्शन है. विक्रम का मानना है कि लोग एफएम की जगह पर रेडियो कांरवा का प्रयोग कर सकते हैं. वह कहते हैं कि मां के खाने की ही तरह पुराने हिंदी गानों के प्रति चाह कभी खत्म नहीं होती. कारंवा रेडियो से हिंदी के गाने मिल सकते हैं. कांरवा रेडियो की कीमत 5990 रूपये है.

इस रेडिया में मो. रफी, किशोर कुमार, मुकेश, लता, आशा, गुरूदत्त, जगजीत सिंह, तलत महमूद और मन्ना डे जैसे गायकों के गीत भरे हैं. 23 कलाकारों के लिखे और संगीत से सजाये गाने इसमें भरे हैं. यह गानें रोमांटिक, सैड, मस्ती, गजल, कव्वाली, जैसे 13 मूड से रचे गये हैं.

5000 गानों में हर रंग को भरने का काम किया गया है. इस रेडियो को यूएसबी और ब्लूटूथ से भी जोड़ा जा सकता है. कार हो या घर हर जगह इससे गाने सुनने में पुराने जमाने के रेडियो की याद आती रहेगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें