Download App

भोजपुरी गीतों में मिठास है : रितेश पांडे

भोजपुरी गायन की बदौलत जिन गायकों ने भोजपुरी फिल्मों में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया, वही फिल्मों में बतौर हीरो आने के बाद धीरेधीरे गायन से दूर होते गए. लेकिन भोजपुरी गायक रितेश पांडे ने भोजपुरी गायन से न केवल शोहरत बटोरी, बल्कि वे आज भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार भी बन चुके हैं. इस के बावजूद उन्होंने भोजपुरी गायन को न केवल अपनी प्राथमिकता में रखा, बल्कि वे हर साल भोजपुरी के कई सुपरहिट गीत देते रहे हैं. इस समय उन के पास भोजपुरी की कई फिल्में भी हैं.

बिहार के सासाराम जिले के करगहर इलाके के रहने वाले रितेश पांडे से एक लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश:

आप का भोजपुरी गायन और फिल्मों में आना कैसे हुआ?

मेरे पिताजी पेशे से टीचर हैं और वे बनारस में पढ़ाते थे. मेरी पढ़ाईलिखाई उन्हीं के साथ बनारस में पूरी हुई. इस दौरान मैं स्कूल के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया करता था. वहीं से मेरा गायनकी तरफ रुझान बढ़ता गया और मैं ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से बैचलर औफ म्यूजिक की डिगरी ली.

इस के बाद मैं ने भोजपुरी गायन में जाने का फैसला किया और अपने पहले म्यूजिक अलबम ‘तेरी नजर’ से कैरियर की शुरुआत की. इस के बाद मेरे दूसरे अलबम ‘कड़ुआ तेल’ को लोगों ने इतना ज्यादा पसंद किया कि मुझे भोजपुरी के सुपरहिट गायकों की कतार में खड़ा कर दिया.

आप के सब से ज्यादा पसंद किए जाने वाले गीत कौन से हैं?

सब से ज्यादा पसंद किया जाने वाला मेरा गीत ‘जा ऐ चंदा ले आवा खबरिया’ रहा. इस के बाद मैं ने कई अलबमों में अपने सुर दिए, जिन में ‘दर्द दिल के’, ‘मारता लाइन रे’, ‘जहिया गईलू तू भईल जियल मुश्किल’, ‘कमर तोहार चाकर’, ‘लपलप करे कमरिया’, ‘कड़ुआ तेल’, ‘पश्चिम टोला’, ‘पलानी में जवानी रोअता’, ‘काटल जाई चानी’, ‘हसुआ धराई जनि’, ‘सोनार राजाजी’, ‘खरिहानी में…’ खास रहे.

भोजपुरी फिल्मों में आने का श्रेय क्या आप के गायन को जाता है?

जी हां, मेरा भोजपुरी फिल्मों में आने का सारा श्रेय गायन को ही जाता है. मैं तो यही कहूंगा कि भोजपुरी सिनेमा में जितने भी सुपरस्टार हुए हैं, उन में से ज्यादातर का बैकग्राउंड भोजपुरी गायन ही रहा है.

फिल्मकार रितेश कुमार ठाकुर और डायरैक्टर विष्णु शंकर बेलू फिल्म ‘बलमा बिहार वाला-2’ का औफर ले कर मेरे पास आए थे. यह फिल्म सुपरडुपर हिट रही थी. इस फिल्म की कामयाबी के बाद मेरे पास कई फिल्मों के औफर आए, लेकिन मैं ने फिल्म की कहानी को प्राथमिकता में रखा.

आप की नई आने वाली फिल्म ‘इंडिया वर्सेज पाकिस्तान’ की क्या खासीयत है?

भारतपाकिस्तान संबंधों पर बनी अब तक की सभी फिल्मों से अलग हट कर इस फिल्म की कहानी है. इस में मैं ने भारतीय सेना के मेजर का किरदार निभाया है.

आप की कौनकौन सी फिल्में आने वाली हैं?

मेरी 2 फिल्में बन कर तैयार हैं, जिन में से ‘नाचे नागिन गलीगली’ का ट्रेलर भी लौंच हो चुका है. यह फिल्म मारधाड़ व रोमांस से भरपूर है. दूसरी फिल्म ‘सिंदूर की सौगंध’ है. इस के अलावा मेरी एक और फिल्म ‘वंदेमातरम’ है, जिस में तनुश्री ने काम किया है. इस के अलावा तनुश्री के साथ एक और फिल्म आ रही है ‘दरार-2’, जो एक पारिवारिक फिल्म है.

आप को कौनकौन सी हीरोइनों के साथ काम करना अच्छा लगता है?

मैं ने जिन हीरोइनों के साथ काम किया है, उन में पाखी हेगड़े, माही खान, प्रियंका पंडित, कनक पांडे, निधि झा व तनुश्री खास हैं. इन हीरोइनों की एक खासीयत है कि ये अपने साथी कलाकार को हमेशा आगे बढ़ने में मदद करती हैं.

भोजपुरी के दो मतलब वाले बेहूदा गीतों पर आप क्या कहेंगे?

भोजपुरी के दो मतलब वाले गीतों में ही इस की मिठास छिपी है. लेकिन जो लोग भोजपुरी में बेहूदगी परोस कर इसे बदनाम करते हैं, वे ज्यादा दिनों तक भोजपुरी सिनेमा व गायन के क्षेत्र में टिक नहीं पाए.

आप ने खुद को फिल्मों और गायन में एकसाथ कैसे बनाए रखा?

फिल्मों और गायन में एकसाथ समय दे पाना थोड़ा मुश्किल है. मगर मैं उतनी ही फिल्में कर रहा हूं, जिस  से मेरे भोजपुरी गायन पर कोई बुरा असर न पड़े.

आप अपने चाहने वालों को कुछ कहना चाहेंगे?

मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि वे अपना प्यार और दुलार इसी तरह मुझ पर बनाए रखें, जिस से मैं आप लोगों के लिए हर बार कुछ नया कर पाऊं.

ईपीएफ अकाउंट ट्रांसफर कराना हुआ आसान, बस करना होगा ये काम

प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए पीएफ अकाउंट के ट्रांसफर को लेकर हमेशा टेंशन रहती है. लेकिन अब ये टेंशन दूर होने वाली है. अब नौकरी बदलते ही आपका पीएफ अकाउंट खुद-ब-खुद ट्रांसफर कर दिया जाएगा. सोमवार से औटो पीएफ ट्रांसफर सुविधा कर दी गई है.

ईपीएफओ ने फैसला प्राइवेट कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए लिया गया है. यानी नई जगह नौकरी बदलने के बाद पीएफ अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए महीनों का इंतजार नहीं करना होगा.

ईपीएफओ के मुताबिक 5 करोड़ खाताधारकों को औनलाइन औटो ट्रांसफर योजना का लाभ मिलेगा. फिलहाल इस सुविधा का ट्रायल चल रहा है जो सफल दिख रहा है. अभी नई जगह नौकरी बदलने पर कर्मचारियों को ईपीएफ ट्रांसफर कराने के लिए फौर्म-13 भरना होता है.

यह फौर्म एचआर से पीएफ औफिस जाता है. पीएफ औफिस इस फौर्म को कर्मचारी के पुराने पीएफ औफिस/जोन में वेरफिकेशन के लिए भेजता है. वहां से फाइल लौटते लौटते कई बार 2 माह से अधिक का वक्त लग जाता है लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि एक नए फौर्म पर अपना यूनिवर्सल एकाउंट नंबर यानी यूएएन समेत कुछ बेसिक जानकारी देने के बाद यह काम फौरन औनलाइन किया जा सकेगा.

ईपीएफओ ने ऐसी कोशिश है कि जौब बदलने की स्थिति में बिना किसी एप्लीकेशन के ही महज तीन दिनों में अकाउंट के पैसे ट्रांसफर हो जाएं. अगर कर्मचारी के पास आधार आईडी और वेरिफाइड आईडी होगा तो वह चाहे देश में किसी भी जगह जौब करे, उसका पीएफ अकाउंट बिना एप्लीकेशन ट्रांसफर हो जाएगा.

अपनी डिजिटल मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए ईपीएफओ 4.5 लाख कर्मचारियों को भी मुफ्त ई-सिग्नेचर की सुविधा भी देने जा रहा है. फिलहाल ईपीएफओ और एम्पलौयर्स के बीच कोई भी औनलाइन कम्युनिकेशन डिजिटल सिग्नेचर के जरिए ही होता है. इसके लिए एम्पलौयर्स को मार्केट से डिजिटल सिग्नेचर का लाइसेंस खरीदना होता है और इसे हर साल रिन्यू भी कराना होता है. मगर अब यह सुविधा एम्पलॉयर्स को ईपीएफओ की वेबसाइट पर मुफ़्त मिलेगी.

अगर अमीन सयानी ने उस लड़के को निकाला न होता, तो आज बौलीवुड को अमिताभ न मिलता

अपनी अदाओं से आज भी सबको दीवाना बना देने वालीं रेखा ने कल अपना 63वां जन्मदिन मनाया.  रेखा का जन्म 10 अक्टूबर को 1954 में चेन्नई में हुआ था. खास बात यह है कि उनके जन्म दिन के ठीक एक दिन बाद ही बौलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भी जन्मदिन है.

अमिताभ बच्चन का आज 75वां जन्मदिन हैं. भले ही वह इस बार अपना जन्मदिन न मना रहे हों लेकिन उनके फैन्स के लिए आज का दिन काफी खास है. कभी औल इंडिया रेडियो ने उन्हें उनकी भारी आवाज की वजह से काम देने से मना कर दिया था, लेकिन उनकी आवाज का जादू लोगों पर चल ही गया.

रेखा और अमिताभ बच्चन के सबंधों की खबरें किसी से छुपी नहीं है. वहीं दोनों की लवस्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात पहली बार फिल्म ‘दो अंजाने’ के सेट पर हुई थी. उस वक्त अमिताभ की शादी जया बच्चन से हो चुकी थी.

फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ में रेखा और अमिताभ की जोड़ी ने पहली बार शोहरत के आसमान को छू लिया. इसके बाद देखते ही देखते इस जोड़ी ने हिन्दी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया था. इसके बाद दोनों की फिल्में बौक्स औफिस पर सुपरहिट होने के साथ साथ उनकी निजी जिंदगी में भी प्यार गहरा होने लगा.

साल 1981 में आई फिल्म ‘सिलसिला’ का गाना ‘ये कहां आ गए हम’ भी काफी सुपरहिट रहा है. गाने में दोनों के बीच प्यार की कैमिस्ट्री भी शुरुआत इस गाने में देखी जा सकती है.

इन दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में की हैं जिनमें सुहाग, मि. नटवरलाल, गंगा की सौगंध, नमक हराम, खून पसीना और सिलसिला ऐसे कई तमाम और भी हैं.

साल 1981 में आई दोनों की ‘सिलसिला’ काफी सुपरहिट हुई थी. कहा जाता है कि दोनों के बीच प्यार की शुरुआत इसी फिल्म के सेट से हुई थी. इस फिल्म को अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा की निजी ज़िंदगी में उन दिनों चल रहे जज्बातों से मेल खाने के लिए भी जाना जाता है. अमिताभ बच्चन व रेखा को इस फिल्म ने काफी प्रसिद्धि दिलवाई.

बता दें कि अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म ‘ठग्स औफ हिंदोस्तान’ होगी. वो पहली बार आमिर खान के साथ काम कर रहे हैं. यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले एक बार फिर से फिल्म के स्टार्स के लिए परेशानी वाली बात सामने आई थी क्योंकि आमिर के बाद अमिताभ बच्चन की भी सेट से एक तस्वीर लीक हो गई थी.

आश्चर्यजनक बात यह है कि बिग बी की तस्वीर को भी उसी एंगल से क्लिक किया था जिस एंगल से आमिर की फोटो क्लिक की गई थी. लीक हुई तस्वार में अमिताभ काफी डेडली अवतार में नजर आ रहे थे. फिल्म में वो एक लुटेरे का किरदार निभा रहे हैं. फोटो में बिग बी उम्मीद से ज्यादा टफ लग रहे थे. उन्होंने काले रंग के कपड़े से अपने सर को बांधा हुआ था और एक वारियर की तरह ड्रेस पहनी हुई थी.

अमिताभ बच्चन ने अपने संघर्ष के दिनों की बात करते हुए औल इंडिया रेडियो का रोचक किस्सा बताया.

उन्होंने कहा औल इंडिया रेडियो में उन दिनों अमीन सयानी नाम के प्रेजेंटर थे, जो श्रोताओं के बीच खासा मशहूर थे. लोग उन्हें बड़े चाव से रेडियो पर सुना करते थे. इधर अमिताभ भी उन दिनों रेडियो प्रेजेंटर बनना चाहते थे. औडिशन देने के लिए वह कई बार स्टूडियो भी गए थे, मगर हर बार सयानी उन्हें रिजेक्ट कर देते.

सयानी ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था “60 के दशक में मैं हफ्ते में 20 शो करता था. रेडियो प्रोग्रामिंग के हर हिस्से में शामिल रहता, लिहाजा ज्यादातर वक्त स्टूडियो में बीतता. एक दिन अमिताभ बच्चन नाम का नौजवान बिना अप्वौइंटमेंट के वौइस औडिशन देने आया.” बिग बी को दुबला बताते हुए उन्होंने आगे कहा था कि “मेरे पास उस पतले शख्स के लिए एक सेंकेंड भी नहीं था. वह कुछ देर तक इंतजार करता रहा और फिर चला गया. बाद में भी वह कई बार और आया.

पूर्व रेडियो प्रेजेंटर के मुताबिक, “मैं उन्हें औडिशन में ना कहकर पछताता हूं. लेकिन मैं मानता हूं कि जो हुआ वह हम दोनों के अच्छे के लिए हुआ. अगर वह चुन लिए जाते, तो मैं शायद सड़क पर होता और रेडियो पर उन्हें ढेर सारा काम मिल रहा होता, जिससे भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री अपना सबसे बड़ा स्टार खो सकती थी.”

अमिताभ बच्चन भले ही बौलीवुड के एंग्री मैन कहे जाते हों. लेकिन उनकी निजी जिंदगी बेहद रोमांटिक रही है. चाहे परवीन बाबी के साथ उनका अफेयर हो या फिर रेखा के साथ उनकी नजदीकियों के किस्से. हालांकि, अमिताभ ने कभी भी खुलकर अपने प्रेम प्रसंगों पर बात नहीं की. मगर उन्हें करीब से जानने वाले और उन्हीं की जीवनी लिखने वाले सौम्य वंद्योपाध्याय ने इस पर बात करने की एक बार कोशिश की, तो वह असहज हो गए थे. अमिताभ ने कहा था कि रहने दीजिए इस बारे में, मैं नहीं चाहता कि मेरे कुछ कहने से किसी का नुकसान हो.

कौन बनेगा करोड़पति के पिछले एपिसोड़ में अमिताभ बच्चन काफी भावुक हो गए थे, क्योंकि वहां मौजूद लोग उन्हें उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देने लगे. फिर क्या था देखते ही देखते चारों ओर हैप्पी बर्थडे की आवाज गूंजने लगी और यह सब होता देख अमिताभ बच्चन के आंखों से आंसू आने लगे और वो काफी भावुक हो गए.

दिवाली पर मिले बोनस को यहां करें निवेश

आफिस कार्पोरेट हो या सरकारी दिवाली पर कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस की सौगात देती है. हालांकि अधिकांश लोग त्योहार के मौके पर मिले इस बोनस को फिजूल में खर्च कर देते हैं. क्योंकि वो मानते हैं कि दिवाली का मतलब जमकर पैसा खर्च करना, बच्चों के लिए पटाखे खरीदना, पत्नी और बच्चों के लिए शौपिंग करना, घर के लिए नए सामान जैसे कि फ्रिज, टीवी और वाशिंग मशीन खरीदना और लेटेस्ट गैजेट के साथ साथ सोने में निवेश करना होता है. कोई भी इस बोनस को बेहतर जगह निवेश करने के बारे में नहीं सोचता है.

लेकिन आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आप इस बोनस को किन किन जगहों पर निवेश कर खुद को वित्तीय रूप से मजबूत बना सकते हैं.

लोन की रिपेमेंट कर हल्का करें वित्तीय बोझ

अगर आपको कंपनी ने दिवाली के मौके पर अच्छा बोनस दिया है तो उससे आप पहले से चले आ रहे लोन की रिपेमेंट कर अपने वित्तीय बोझ को हल्का कर सकते हैं. यह एक सूझबूझ भरा वित्तीय कदम कहा जा सकता है.

इमरजेंसी फंड बनाने में करें इस्तेमाल

आमतौर पर लोग इमरजेंसी फंड को तैयार नहीं करते हैं और ऐसे में बुरा वक्त आने पर उन्हें परेशान होना पड़ जाता है. अगर आपको कंपनी ने अच्छा खासा बोनस दिया है तो बेहतर होगा कि आप उससे एक इमरजेंसी फंड तैयार करें ताकि आपात स्थिति में आप खुद की और अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएं.

लंबी अवधि के निवेश की कमी को करें पूरा

अगर आप लंबी अवधि के लिए किसी निवेश की योजना बना रहे हैं, लेकिन उसमें कुछ पैसे की कमी पड़ रही है तो बोनस का पैसा इस कमी को काफी हद तक पूरा करने के काम आ सकता है. जैसे कि आप लंबी अवधि के लिए इक्विटी या डेट में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह पैसा यहां बड़े काम आ सकता है.

एक बार फिर यहां पढें बौलीवुड के शहंशाह अमिताभ के सीटीमार डायलाग्स

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले बौलीवुड के ‘शहंशाह’, और ‘सुपरस्टार आफ द मिलेनियम’ के खिताबों से नवाजे गए अमिताभ बच्चन आज पूरे 75 साल के हो गए हैं. बौलीवुड में स्क्रीन पर एंग्री यंगमैन को लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है. उन्होंने मृणाल सेन की ‘भुवन शोम (1969)’ और सत्यजीत रे की ‘शतरंज के खिलाड़ी (1977)’ में कहानी नैरेट की थी.

दिलचस्प बात यह है कि उन्हें ‘जंजीर’ के रूप में पहली हिट मिलने से पहले 12 असफल फिल्मों का मुंह देखना पड़ा था. लेकिन पिछले चार दशकों से कभी ‘विजय’ बनकर तो कभी ‘पा’ बनकर अमिताभ इंडस्ट्री में छाए हुए हैं. अमिताभ को उनकी भारी-भरकम आवाज के लिए पहचाना जाता है और आज उनका बड़े परदे से लेकर छोटे परदे तक पर सिक्का चलता है.

अमिताभ की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत उनके डायलाग हुआ करते थे. ये ऐसे होते थे कि तुरंत लोगों की जुबान पर चढ़ जाते थे. कई डायलाग तो आज हमारी जीवनशैली का ही हिस्सा बन चुके हैं. तो आइए एक बार फिर नजर डालते हैं, उनके ऐसे ही कुछ लोकप्रिय डायलाग्स पर.

हम जहां खड़े हो जाते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है.

कालिया 1981 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है, जिसे लोगों का बहुत प्यार मिला. इस फिल्म के मुख्य कलाकार, अमिताभ बच्चन, आशा पारेख, परवीन बौबी, अमजद खान, मुराद और देव कुमार थे.

आई कैन टाक इंग्लिश, आई कैन वाक इंग्लिश, आई कैन लाफ इंग्लिश बिकाज इंग्लिश इज अ वेरी फन्नी लैंग्वेज. भैरों बिकम्स बायरन बिकाज देयर माइंड्स और वैरी नैरो

यह डायलाग फिल्म नमक हलाल का है, जिसे निर्देशक प्रकाश मेहरा 1982 में बनाया था और संगीत बप्पी लैहरी ने दिया था.  इस फिल्म में मुख्य भुमिकायों में थे अमिताभ बच्चन, परवीन बाबी, शशि कपूर, वहीदा रेहमान, स्मिता पाटिल, रंजीत और ओम प्रकाश.

रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह

1988 में बनी शहंशाह फिल्म के इस डायलाग ने हर किसी को शहंशाह  बना दिया था. आज भी लोग अमिताभ के इस डायलाग को बेहद पसंद करते हैं.

पूरा नाम, विजय दीनानाथ चौहान, बाप का नाम, दीनानाथ चौहान, मां का नाम सुहासिनी चौहान, गांव मांडवा, उमर छत्तीस साल.

1990 में बनी फिल्म अग्निपथ भले ही टिकट खिड़की पर असफल रही लेकिन इसका यह डायलाग आज भी हर किसी की जुबान पर है. हालांकि इसमें अमिताभ के अभिनय की आलोचना हुई लेकिन मिथुन चक्रवर्ती के अभिनय को समीक्षकोँ और दर्शकोँ दोनोँ का प्यार मिला और अमिताभ तथा मिथुन दोनोँ को ही अभिनय के लिए पुरस्कार भी मिला.

मूंछें हो तो नत्थूलाल जैसी वर्ना न हो

अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी (1984) का यह डायलाग आज भी लैग अपनी मूंछो को ताव देते हुए बोलते हैं.

डान को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है

यह डायलाग अमिताभ की फिल्म डान (1978) का है, जो लोगों द्वारा अक्सर प्रयोग किया जाता है.

कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है कि जिंदगी तेरी जुल्फों की नर्म छांव में गुजारनी पड़ती तो शादाब हो भी सकती थी

कभी कभी (1976) फिल्म के इस डायलाग को हर कोई अपने आशिकी वाले मिजाज से बोलता है. खासकर कि आज भी इन लाइनों का इस्तेमाल पर आशिक आपनी प्रेमिका को मनाने और अपना इश्क जाहिर करने के लिए करता है.

जब तक बैठने के लिए ना कहा जाये, शराफत से खड़े रहो, ये पुलिस स्‍टेशन है तुम्‍हारे बाप का घर नहीं

जंजीर फिल्म में अमिताभ ने इंस्पेक्टर विजय खन्ना का किरदार निभाया था. एस फिल्म का यह डायलाग भी लोगो द्वारा खासा पसंद किया जाता है.

फिल्म दीवार (1975) के कुछ प्रसिद्द डायलाग

यश चोपड़ा निर्मित दीवार (1975) हिन्दी सिनेमा की सबसे सफलतम फिल्मों में से है जिसने अमिताभ को “एंग्री यंग मैन” के खिताब में स्थापित कर दिया. इस फिल्म ने अमिताभ के करियर को नयी बुलंदियों पर पहुंचा दिया. इस फिल्म के संवाद बहुत ही दमदार हैं और आज तक इस्तेमाल किये जाते हैं फिल्म का गाना, कहानी और डायलाग को दर्शकों ने पसंद किया गया.

मेरा बाप चोर है”

आज मेरे पास बंगला है, गाड़ी है, बैंक बॅलेन्स है, तुम्हारे पास क्या है-मेरे पास माँ है”

मैं आज भी फैंके हुए पैसे नहीं उठाता”

ये चाबी अपनी जेब मैं रख ले पीटर, अब ये ताला मैं तेरी जेब से चाबी निकाल कर ही खोलूँगा”

पीटर तुम मुझे वहाँ ढूंढ रहे हो और मैं तुम्हारा यहाँ इंतज़ार कर रहा हूँ.”

बदलते मौसम में सब से जुदा दिखने के लिए अपनाएं ये लेटैस्ट मेकअप लुक्स

बदलते मौसम में सब से जुदा दिखने के लिए कौन से लेटैस्ट लुक्स अपनाएं, आइए जानते हैं:

आई कैचिंग कैटी लुक

कहने को तो मेकअप पूरे चेहरे का होता है, लेकिन फेस पर मेन चार्म आई मेकअप से ही आता है. अगर बात करें लेटैस्ट लुक की तो इन दिनों आंखों पर कैट आई लुक काफी इन है.

द्य मेकअप की शुरुआत में फेस पर बेस के तौर पर सूफले का इस्तेमाल कर सकती हैं. यह लगाते ही पाउडर फौर्म में तबदील हो जाता है और फेस को मैट लुक देता है. लेकिन स्किन ड्राई है, तो फाउंडेशन के तौर पर टिंटिड मौइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं. इस से स्किन सौफ्ट हो जाएगी और त्वचा ग्लोइंग नजर जाएगी.

मैचिंग और कौंप्लिमैंटिंग आई मेकअप के साथसाथ यह वक्त है आंखों को कैटी लुक देने का. इस लुक के लिए आईशैडो या आईलाइनर किसी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर स्मोकी शेड्स के साथ भी इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं जैसे:

कैट लुक विद स्मोकी इफैक्ट: स्मोकी कैटी लुक के लिए मैटेलिक सिल्वर, स्टील ग्रे, इलैक्ट्रिक ब्लू, पिकौक ग्रीन जैसे हौट कलर्स का प्रयोग कर सकती हैं. लोअर लैशेज पर भी अपर आईज जैसा वाइबैं्रट लुक जगाने के लिए स्मज करते हुए लाइनर लगाएं और ऊपर से कंटूरिंग के लिए कलर लाइनर का इस्तेमाल जरूर करें जैसे ब्राउन आईज के साथ पर्पल, ग्रीन के संग मैरून और ब्लू के साथ ब्लू या कौपर.

कैट लुक विद आईशैडो: आईशैडो को भी कैट लुक के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं जैसे अपनी ड्रैस से मैचिंग शेड को आईज पर बाहर की ओर निकालते हुए लगाएं और फिर आईलिड पर ब्लैक लाइनर और लैशेज पर मसकारा के कोट्स लगा कर आईज को पौप्ड आउट करें.

कैट लुक विद लाइन: आईज पर न्यूट्रल शेड जैसे बेज या वैनिला कलर का आईशैडो लगा कर ब्लैक जैल लाइनर से भी आंखों को कैट आई लुक दे सकती हैं.

परफैक्ट कलर्स फौर कैट लुक: कैट लुक के साथ चौकलेट ब्राउन, मरसाला, ऐमरल्ड ग्रीन, इंडिगो ब्लू, कौपर, रस्ट, गोल्डन, आर्किड, लाइट ब्राउन जैसे कई वाइब्रैंट शेड्स इस्तेमाल कर सकती हैं.

कैटी लुक से आंखें काफी सैक्सी नजर आती हैं, साथ ही उठी हुई भी दिखाई देती हैं. इसी कारण यह मेकअप बढ़ती उम्र की महिलाओं पर काफी अच्छा लगता है, क्योंकि एक उम्र के बाद आंखें झुकने लगती हैं.

अगर आई मेकअप डार्क है तो लिप्स पर स्टैनिंग कर सकती हैं. यह इन दिनों काफी इन भी है. इस के लिए आप लिप स्टैन पैन, के्रयान्स आदि का इस्तेमाल कर सकती हैं और अगर मेकअप लाइट है तो लिप्स को ब्राइट शेड जैसे औक्सब्लड, रोस्टेड कौफी, मरसाला, चैरी रैड जैसे मैट शेड्स से सील करें. इन दिनों लिपग्लौस आउट औफ ट्रैंड है. ऐसे में इस के इस्तेमाल से बचें.

हेयरस्टाइल: बालों में कंघी कर के इयर टू इयर सैक्शन अलग कर लें. टौप के बालों को छोड़ कर उन के बाद के बालों की एक तरफ पोनी बनाएं और उसी साइड पोनी पर आर्टिफिशियल बाल पिन से सैट करें. अब बीच से बाल ले कर लेयर्स में बैककौंबिंग करें और हलका स्प्रे करें. यह स्प्रे बालों को होल्ड करेगा.

अब सारे बैककौंबिंग वाले बाल पोनी की तरफ ले कर आएं. इन्हें कंघी से नीट लुक दें. फिर इन्हें पोनी पर ही सैट करें. अब आगे से साइड की मांग निकाल कर आगे की तरफ कंघी कर के हेयरस्प्रे कर ट्विस्ट करते हुए अनटाइडी लुक दें. फिर उसे पिन से सैट कर दें. अब इस में हेयरस्प्रे करें. नीचे के बालों की

1-1 लट ले कर जैल लगा कर ट्विस्ट करें. अब आगे के बालों की बैककौंबिंग करें. फिर नीड करते हुए एक साइड से बालों को प्लेन कर के पोनी में ही सैट करें और स्प्रे करें. अब पोनी को फ्लौवर ऐक्सैसरीज से सजाएं.

गैट ए कौरपोरेट लुक

कौरपोरेट मेकअप लुक के लिए शियर या लाइट यलो शेड का फाउंडेशन चुनें. यह नैचुरल लुक देता है. इसे ब्रश की सहायता से पूरे चेहरे पर लगा कर मेकअप का बेस तैयार कर लें. अगर चाहती हैं कि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे, तो मौइश्चराइजर और फाउंडेशन के बाद पूरे चेहरे और गले पर स्पंज की सहायता से हलका सा ट्रांसल्यूसैंट पाउडर लगाएं.

बेस मेकअप को फाइनल टच देने के लिए ब्रोंजर स्प्रे यूज करना न भूलें. नैचुरल लुक के लिए पीच, लाइट पिंक या रोजी पिंक शेड का ब्रोंजर चुनें. इसे फोरहैड, नोज, चीक्स, चिन और नैक एरिया पर स्प्रे कर के ब्रश की सहायता से अच्छी तरह फैला दें. इस से स्किन नैचुरल ग्लो करेगी और मेकअप भी लंबे समय तक टिका रहेगा.

जब बेस मेकअप अच्छी तरह सैट हो जाए तब आई मेकअप शुरू करें. शुरुआत आईशैडो से करें. इस के लिए ग्रे, पीच, आइवरी, शैंपेन, बेबी पिंक, बेज, कौपर आदि आईशैडो चुनें. आईशैडो को पूरी पलकों पर अच्छी तरह लगाएं.

आई मेकअप को कंप्लीट और लैश लाइन को डिफाइन करने के लिए ब्राउन शेड की आईपैंसिल का इस्तेमाल करें या फिर आईलैशेज को हाईलाइट करने के लिए ब्राउन मसकारे का सिंगल कोट लगाएं.

मेकअप के दौरान ज्यादातर लिपलाइनर के बाद लिपस्टिक लगाई जाती है, लेकिन कौरपोरेट मेकअप कर रही हैं, तो पहले लिपस्टिक लगाएं. उस के बाद लिपलाइनर से लिप्स को परफैक्ट डिफाइन करें. आखिर में लाइट शेड का लिपग्लौस लगा कर लिप मेकअप को कंप्लीट करें.

हेयरस्टाइल: कौरपोरेट लुक हेयरस्टाइल में नीट लुक ही होना चाहिए. इस के लिए छोटे बालों के लिए आधे बालों को उठा कर पिन से सैट करें और आधे बालों को खुला छोड़ दें. लंबे बालों की ऊंची पोनी बनाएं.

अरेबियन मेकअप

अगर बोल्ड लुक पसंद है, तो अरेबियन मेकअप जरूर लुभाएगा. इस में रंगों की भरमार है जैसे गोल्ड, सिल्वर, मेहंदी ग्रीन, क्रिमसन रैड, औरेंज, फ्यूशिया आदि.

चेहरे को फ्रैश व फ्लालैस लुक देने के लिए फाउंडेशन के तौर पर सूफले या फिर मूज का इस्तेमाल करें. यह औयल को सोख लेगा और फेस पर बिलकुल लाइट नजर आएगा. चीक्स को हाईलाइट करने और फेस पर ग्लो जगाने के लिए पीच शेड का ब्लशऔन लगाएं.

अपनी आंखों पर चार्मिंग एहसास जगाने के लिए इनर कौर्नर पर सिल्वर, सैंटर में गोल्डन व आउटर कौर्नर पर डार्क मेहंदी कलर का आईशैडो लगाएं. इस के बाद कट क्रीज लुक देते हुए ब्लैक कलर से आंखों की डीप सेटिंग कंटूरिंग कर लें. ऐसा करने से आंखें बड़ी व सैक्सी नजर आएंगी.

आईब्रोज के नीचे पर्ल गोल्ड शेड से हाईलाइटिंग करें और आईज पर शाइन जगाने के लिए मल्टीग्लिटर्स को ऊपर लगाएं. ऐसा करने से आई मेकअप और भी ज्यादा खूबसूरती से हाईलाइट होगा और आंखें सितारों की तरह जगमगाएंगी. आंखों की शेप को डिफाइन करने के लिए अरेबियन स्टाइल को अपना सकती हैं.

इस लाइनर में ऊपर व नीचे दोनों तरफ बाहर को विंग निकाल दें और इनर कौर्नर पर लाइनर को थोड़ा नुकीला कर दें. अब बाहर निकली हुई इन दोनों विंग की स्पेस को सिल्वर ग्लिटर से फिल कर दें. आंखों को कंप्लीट सैंशुअल लुक देने के लिए पलकों पर आर्टिफिशियल लैशेज जरूर लगाएं. लैशेज को आईलैश कर्लर से कर्ल कर के मसकारा का कोट लगाएं ताकि वे नैचुरल लैशेज के साथ परफैक्टली मर्ज हो जाएं. वाटर लाइन पर बोल्ड काजल लगा कर आई मेकअप को कंप्लीट करें.

यों तो लिप मेकअप हमेशा आई मेकअप को ध्यान में रख कर किया जाता है, लेकिन अरेबियन मेकअप में ओवरऔल लुक बोल्ड रहता है, इसलिए आईज के साथसाथ लिप्स पर भी बोल्ड कलर की लिपस्टिक लगाएं.

हेयरस्टाइल: अरेबियन ओवरलैपिंग के लिए बालों को अच्छी तरह कंघी करें ताकि हेयरस्टाइल बनाते समय बाल उलझें नहीं. सब से पहले इयर टू इयर पार्टीशन करें.

इस के बाद क्राउन एरिया से थोड़े से बाल ले कर अच्छी तरह कंघी करें. अब स्टफिंग रख कर बालों को आगे की तरफ रोल कर के पिन करें. फिर फ्रंट के बालों में सैंटर पार्टिंग निकालें और 1-1 लेयर  ले कर ओवरलैपिंग करें यानी राइट साइड वाले बालों को लैफ्ट साइड में और लैफ्ट साइड वाले बालों को राइट साइड में ला कर पिन करें. पीछे के बालों की छोटीछोटी लेयर ले कर ट्विस्ट करें और पिन लगाएं. अंत में हेयर ऐक्सैसरीज से डैकोरेट करें.

– भारती तनेजा, ब्यूटी ऐक्सपर्ट 

मैं 42 वर्षीय महिला हूं. मेरे चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगी हैं. झुर्रियों को कम करने का कोई उपाय बताएं.

सवाल
मैं 42 वर्षीय महिला हूं. मेरे चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगी हैं, जिन्हें अगर मैं मेकअप से छिपाती हूं तो भी वे नहीं छिपतीं. झुर्रियों को कम करने का कोई उपाय बताएं?

जवाब
झुर्रियों को कम करने के लिए आप दूध के पाउडर में पानी और शहद मिला कर चेहरे पर लगाएं. ऐसा करने से आप की त्वचा कोमल हो जाएगी और चेहरे की झुर्रियां भी नहीं दिखेंगी. इस के अतिरिक्त केले को मैश कर के उस के पैक को चेहरे पर लगा कर आधे घंटे बाद चेहरा धो लें. ऐसा करने से चेहरे की त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियां भी कम होती हैं.

मुश्किल वक्त में इस तरह आपके काम आ सकता है मोबाइल फोन

औटोमोबाइल और टेक्नोलौजी के एक साथ मिलने से हमारी कई परेशानियों का हल चुटकियों में निकल सकता है. हमारे साथ हमेशा रहना वाला सबसे महत्वपूर्ण गैजेट स्मार्टफोन काफी कुछ कर सकता है. माना की कभी ऐसा हो की आप कार के अंदर ही अपनी चाबी भूल जाए तो कितनी परेशानी हो जाती है. इसका हल आपके समर्टफोन के पास है.

कई बार ऐसा होता है की जल्दी जल्दी में हम अपनी गाड़ी तो लौक कर देते हैं लेकिन फिर ध्यान आता है की चाबी तो गाड़ी के अंदर ही रह गई है. हम आपको बताते हैं ऐसी स्थिति में आप बिना समय बर्बाद किए किस तरह अपने मोबाइल से कार के लौक को आसानी से खोल सकते हैं.

मोबाइल से खोलें कार लौक

अगर आपकी कार का रिमोट किलेस है और दूसरी चाबी घर पर मौजूद है तो आप तुरंत अपने घर फोन लगाएं. घर में किसी भी व्यक्ति से कहें की कौल को होल्ड पर रख के कार की चाबी के पास ले जाए और अनलौक करें. आप अपने मोबाइल फोन को कार के दरवाजे के पास रखें. आपकी कार का दरवाजा अनलौक हो जाएगा.

मोबाइल इमरजेंसी में आता है कई काम

मोबाइल इमरजेंसी नंबर 112 का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप नेटवर्क कवरेज एरिया से बाहर हैं तो 112 नंबर के जरिए नेटवर्क को सर्च कर लें. यह नंबर तब भी काम करता है जब आपका कीपैड लौक होता है.

अगर आप ऊपर दी गई स्थिति में फंस जाए और मोबाइल की बैटरी भी लो हो. ऐसे में मदद के लिए आपको जरुरी कौल करनी हो तो आप *3370# डायल करें. आपका मोबाइल चालू हो जाएगा. अधिकतर मोबाइल में यह सुविधा होती हॉ. आपके मोबाइल में यह तरीका काम करता है या नहीं, इसके लिए आप इसे घर पर ही चेक कर सकते हॉं. ताकि जरुरत पड़ने पर आपको पता हो की आपको क्या करना है.

इसी के साथ दुर्भाग्यवश मोबाइल चोरी के भी हादसे होते रहते हैं. ऐसे में सबसे पहले काम मोबाइल के डाटा या मोबाइल को लौक या डेड करने का होता है ताकि उसका गलत इस्तेमाल ना किया जा सके. अपने फोन के सीरियल नंबर को चेक करने के लिए *#06# दबाएं. इसे दबाते ही आपकी स्क्रीन पर 15 डिजिट का कोड नंबर आएगा. इसे किसी सुरक्षित जगह पर नोट कर के रख लें. अगर कभी आपका फोन चोरी या खो जाता है तो सेवा प्रदाता को यह कोड दे दें, वो आपका हैंडसेट ब्लौक कर देगा.

व्हाटसऐप पर ग्रुप चैट करते वक्त ध्यान में रखें ये बातें

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाटसऐप का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है. आज के समय में यह कहना गलत नहीं होगा कि व्हाटसऐप यूज ना करना मतलब खुद को दुनिया से अलग करना जैसा है. व्हाटसऐप के जरिये ही आप अपने दोस्त, रिश्तेदार और औफिस सहयोगियों से जुडें रहते हैं. आप में से ज्यादातर यूजर्स तो व्हाटसऐप के कई ग्रुप के मेंबर भी होंगे.

अगर आप इस ऐप के जरिये ग्रुप चैट करते हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. अपनी इस खबर में हम आपको ऐसी ही कुछ बातों की जानकारी देने जा रहे हैं.

व्हाटसऐप ग्रुप चैट का नाम हो कुछ मजेदार

अगर आप किसी व्हाटसऐप ग्रुप के मेंबर हैं तो कोशिश करें कि ग्रुप का नाम कुछ मजेदार हो. ग्रुप का नाम बोरिंग या उबाऊ होने पर ग्रुप में शामिल लोगों को चैट करने में मजा नहीं आता.

टेक्सट की बजाय इमोजी और GIF का करें इस्तेमाल

ग्रुप में अपनी बात को ज्यादा टेक्स्ट की बजाय इमोजी के जरिये कहने की कोशिश करें. इसके अलावा, आप चैट में मजेदार GIF का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे ग्रुप में हो रही चैट और मजेदार होगी.

किसी खास को पर्सनल पर चैट

अगर आप और आपका दोस्त एक ही ग्रुप में शामिल है और आपको उनसे बात करनी है तो उनके पर्सनल इनबौक्स में जाकर चैट करें. ध्यान रहे कि, ग्रुप में आप दोनों के चैट से बाकी लोग परेशान हो सकते हैं.

मैसेज करते वक्त समय का रखें ध्यान

व्हाटसऐप ग्रुप में आपके अलावा और भी कई लोग शामिल रहते हैं. ऐसे में ग्रुप में मैसेज करते वक्त समय का ध्यान रखना जरुरी होता है. खासकर उस समय जब बाकि यूजर्स अपने काम में व्यस्त हो.

फालतू बातें ना करें

ग्रुप में हमेशा कोशिश करें कि छोटी और प्वाइंट-टू-प्वाइंट बात करें. किसी के पास इतना वक्त नहीं होता है कि वह आपके लंबे मैसेज को समय निकाल कर पढ़े.

ग्रुप से हटने से पहले दें जानकारी

किसी भी व्हाटसऐप ग्रुप को छोड़ने या उससे एक्जिट होने से पहले ग्रुप मेंबर को इसकी जानकारी देनी चाहिए.

हाईलाइटेड बालों की देखभाल के लिए इन 3 बातों को जानिए

बालों की एक बड़ी समस्या उन पर धूप पड़ना है. धूप से बालों का रंग हलका पड़ता है. धूप में लंबे समय तक रहने के कारण बालों की हाईलाइट औक्सीडाइज हो सकती है जिस से अनचाहे शेड पैदा हो सकते हैं. अत: हाईलाइटेड बालों की देखभाल के लिए इन बातों का जरूर खयाल रखें:

केवल सोडियम लौरिल सल्फेट मुक्त शैंपू का ही प्रयोग करें, जो कलर्ड या हाईलाइटेड बालों को ट्रीट करने के लिए होता है. बालों का रंग लंबे समय तक बनाए रखने के लिए यह अवश्य करना चाहिए. इस के साथ कलर स्पैसिफिक शैंपू का अल्टरनेट प्रयोग करें, जो खासकर बालों का सटीक रंग बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया होता है.

बालों के रंग को बनाए रखने के लिए सल्फेट मुक्त हेयर कंडीशनर का प्रयोग करें. इस से बालों को लंबे समय तक पोषणयुक्त रखने में मदद मिलेगी.

जिन के बाल गहरे रंग के हों, उन्हें शाइन इन्हैंसिंग स्टाइलिंग उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए.

यह जानना भी जरूरी है कि यह चमक कितने लंबे समय तक रहेगी और बाल कितने स्वस्थ बनेंगे, जो पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप बालों का कितना खयाल रखती हैं.

हाईलाइटेड बालों के लिए किस तरह की देखभाल की जरूरत होती है, यह समझने के लिए 3 बातों पर ध्यान दिया जाना जरूरी है:

आप के बाल कितनी तेजी से बढ़ते हैं?

ज्यादातर मामलों में स्वस्थ सिर में बालों की प्रतिमाह औसत वृद्धि 5 मिमी. से 10 मिमी. के बीच होती है. बालों की वृद्धि आप की मैटाबोलिज्म, आहार तथा सिर पर आप क्या उत्पाद लगाती हैं, उस पर निर्भर होती है.

कलर्ड बाल प्राकृतिक शेड से अलग किस प्रकार होते हैं?

अपने बालों के लिए कौन सा रंग चुनती हैं, इस आधार पर कुछ विशेष जरूरतें हो सकती हैं:

डीप कंडीशनिंग

बालों को हाईलाइटेड कराने के बाद सब से जरूरी है उन की डीप कंडीशनिंग. ऐसा इसलिए, क्योंकि हाईलाइटेड बाल काफी छिद्रयुक्त हो जाते हैं, इसलिए सप्ताह में कम से कम एक बार इस दिनचर्या का पालन करना जरूरी हो जाता है. बालों की कंडीशनिंग करने का मुख्य उद्देश्य है कि उन्हें हाईड्रेट कर के उन की नमी बनाई जा सके, जिस से वे अधिक चमकदार और खूबसूरत दिखेंगे.

जोजोबा औयल युक्त कंडीशनर डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क का निर्माण करता है. यह सप्ताह में 2 बार बालों को धोने के बाद लगाया जा सकता है.

बेबी ट्रिम्स

कैमिकल्स के अत्यधिक प्रयोग के कारण हाईलाइट करते वक्त बाल अत्यधिक रूखे हो जाते हैं, जिस से उन के सिरे कमजोर हो जाते हैं. वे टूटने लगते हैं. बालों के सिरों को टूटने से बचाने के लिए 8 से 10 सप्ताह में एक बार बालों को ट्रिम कराएं ताकि बाल स्वस्थ व सेहतमंद बने रहें. टूटे सिरों को रिपेयर करने के लिए कैस्टर औयल के साथ लैवेंडर ऐसैंशियल औयल मिला कर लगाएं.

रोकथाम

बालों पर धूप, गरमी, धूल, पानी आदि का प्रभाव पड़ता है, जिस के चलते हाईलाइट्स के क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ जाती है. इस तरह के बाहरी तत्त्व रंग को हलका कर देते हैं तथा बालों में मौजूद नमी उन्हें रूखा और बेजान बना देती है. अत: बालों को पानी से धो लें और फिर उन्हें डीहाईड्रेशन से बचाने के लिए बाहर जाने से पहले उन में जोजोबा औयल लगाएं.

सुरक्षा

हीटेड स्टाइलिंग टूल्स जैसे स्ट्रेटनर, ब्लो ड्रायर, कर्लिंग आयरन के प्रयोग से हाईलाइटेड हेयर क्षतिग्रस्त हो सकते हैं. उन की सेहत व शक्ति बनाए रखने के लिए जरूरी है कि उन्हें ज्यादा तापमान से सुरक्षा प्रदान की जाए.

बालों में और्गन औयल लगाएं. इस से बालों को ज्यादा तापमान से सुरक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी.

आफ्टरकेयर टिप्स

फौयल हाईलाइटिंग ट्रीटमैंट के बाद 2 काम करने होंगे- पहला लंबे समय तक बालों का रंग नया सा बनाए रखने के लिए इन की सुरक्षा करनी होगी और दूसरा उन्हें मजबूत, चमकदार, सेहतमंद बनाए रखने के लिए उन का पोषण करना होगा.

गीले बालों पर कैस्टर औयल मलें, बालों पर टौवेल बांध लें. 10 मिनट बाद बालों को धो लें. इस प्रक्रिया से बाल ज्यादा सेहतमंद और चमकदार बन जाएंगे, क्योंकि कैस्टर औयल बालों को नमी प्रदान करता है.

स्टाइलिंग टिप्स

हीट स्टाइलिंग टूल्स का प्रयोग कम कर दें. यदि ऐसे उपकरणों का प्रयोग करना बहुत जरूरी है, तो बालों के सिरों पर पहले हीट प्रोटैक्टैंट का स्प्रे कर लें.

वाशिंग टिप्स

क्लोरीन: यदि अकसर स्विमिंग पूल में जाती हैं, तो स्विमिंग पूल में जाने से पहले यह जरूरी है कि बालों में कंडीशनर या जोजोबा औयल लगाएं. इस से स्विमिंग पूलमें क्लोरीनयुक्त पानी बालों को क्षति नहीं पहुंचा पाता.

पानी का तापमान: बालों को ठंडे या फिर कुनकुने पानी से धोएं, क्योंकि गरम पानी बालों में रंग को अलग कर सकता है.

शैंपू की फ्रीक्वैंसी: बालों को रोज शैंपू करने से नुकसान होता है, इसलिए शैंपू तभी करें जब बहुत जरूरी हो और शैंपू एसएलएस मुक्त हो. बाल हाईलाइट कराए गए हों या फिर नहीं, दोनों स्थितियों में प्राकृतिक शैंपू सब से अच्छा है.

– अमित सारदा, मैनेजिंग डाइरैक्टर, सोलफ्लौवर

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें