संदीप महेश्वरी और विवेक बिंद्रा में झगड़ा क्यों हुआ ? विवेक बिंद्रा की पत्नी ने क्यों उस पर एफआईआर दर्ज कराई ? एजाज खान ने दिल्ली के राजवीर सिसोदिया को अपहरण की धमकी क्यों दी ? एजाज खान ने कैरी मिनाटी का मास्क क्यों उतारा ? एल्विश यादव व लवकेश कटारिया एजाज खान से क्यों झगड़े ? रजत दलाल और मैक्सटर्न का मसला क्या है? दीपक कलाल और जोगिंदर सिंह आपस में क्यों झगड़ रहे हैं?

दरअसल ये सोशल मीडिया के वो नकली झगड़े हैं जिस से युवाओं का समय खराब हो रहा है. इस के पीछे की वजहें क्या हैं ?

कुछ साल पहले की बात है. मेले और बाजारों में बंदर के खेल, सांप और नेवले की लड़ाई दिखाने वाले मदारी आते थे. इन की खास बात यह होती थी कि देखने वालों की भीड़ जुटाने के लिए इधरउधर की कहानी सुनाते रहते थे. भीड़ इंतजार करती रह जाती थी पर वह सांप और नेवले की लड़ाई नहीं दिखाते थे. सोशल मीडिया पर भी इस तरह का रिवाज चलता है. कई बार थंबनेल पर जो लिखा जाता है वह वीडियो में दिखाया नहीं जाता है, या बहुत कम समय में दिखा कर वीडियो खत्म कर दिया जाता है.

जिस तरह से मदारी के लिए भीड़ जुटानी जरूरी होती है. वह सांप नेवले की नकली लड़ाई दिखाने के बहाने तमाम लोगों को जुटाता है वैसे ही सोशल मीडिया पर इनफ्लूएंसर्स अपने नकली झगड़े दिखाने का काम करते हैं. यही नहीं चुनाव प्रचार के दौरान नेता भी एकदूसरे के आमनेसामने बहस के लिए चुनौती देने का काम करते हैं. इन सब का उद्देश्य केवल लोगों को अपने से जोड़ने का होता है. सोशल मीडिया पर अपनी कीमत बढ़ाने के लिए फौलोवर्स चाहिए होते हैं जैसे मदारी को खेल दिखाने के लिए भीड़ चाहिए होती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...