क्योंकि सास भी कभी बहू थी, फेम एक्टर विकास सेठी की 48 साल की उम्र में मौत हो गई. कम उम्र में मौत की खबर के साथ एक बात  कचोट रही है कि उनके बारे में मीडिया में छापी गई ज्यादातर खबरों में इस का भी जिक्र किया गया कि एक्टर तंगी से जूझ रहा था. पिछले दिनों कई ऐसे एक्टर्स की मौत हुई जिन के बारे में यह लिखा गया कि वह बदहाली के दिन गुजार रहे थे. मुंबई के बारे में सदियों से यह कहा जाता रहा है कि मेहनत करने वालों को यह शहर भूखा सोने नहीं देता. बेशक कुछ लोगों को उन का मनचाहा काम नहीं मिलता लेकिन जिन्हें मुंबई की फिल्मी दुनिया या टेलीविजन इंडस्ट्री में जगह मिल जाती है उन से कहां चूक हो जाती है कि वे आखिरी सांस लेते वक्त पैसे की तंगी से जूझ रहे होते हैं.

शाहखर्ची तो नहीं है इन स्टार्स की मौत की वजह

कुछ साल पहले एक मनमीत ग्रेवाल नाम के एक एक्टर ने सुसाइड कर लिया . इस की वजह आर्थिक परेशानी बताई गई. कहा गया कि एक्टर को पेमैंट नहीं मिली थी इसलिए आत्महत्या कर ली. इनकी माैत के बाद यह भी जानकारी सामने आई कि उन के एक दोस्त ने भी पंखे से लटक कर जान दे दी. दोनों दोस्तों की मौत की परतें जब खुलनी शुरू हुई तो पता चला कि इन दोनों ने विदेश घूमने के लिए कर्ज लिया था. बाद में इस का भुगतान करने में उन्हें परेशानी होने लगी और नतीजे ने दोनों की जान ले ली. लेकिन अगर दोनों ने थोड़ी सूझबूझ दिखाई होती तो शायद हमारे बीच होते.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...