गरमियां आम की मीठी महक के साथसाथ ये चिलचिलाती धूप भी ले कर आती हैं. गरमी में हमें चिंता होती है क्योंकि सूरज की तेज किरणें हमारी त्वचा को हानि पहुंचाती हैं. इस चिंता का समाधान है. कुछ ऐसी चीजों के बारे में बात करते हैं जो आप को अपनी त्वचा की रक्षा के लिए अपने साथ रखनी चाहिए
1. वेट वाइप्स
जब आप काम करने या फिर यात्रा करने के लिए बाहर निकलते हैं तो गरमी में आप का चेहरा बारबार पसीने से चिपचिपा हो जाता है. ऐसे में हर बार चेहरा धोना आसान नहीं होता है. इसलिए अपने साथ वेट वाइप्स का पैक रखना चाहिए.
ये आसान समाधान प्रदान करते हैं, जिन्हें विभिन्न अवसरों और सतहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप की कार की सीट पर कौफी गिर जाए या स्मार्टफोन की स्क्रीन पर दाग पड़ जाएं, ये वाइप्स हर मामले में सरल समाधान प्रदान करते हैं.
ये मोटे, मुलायम और गीले वाइप्स स्किन के लिए सुरक्षित हैं और ताजगीभरी खुशबू के साथ साफ अहसास प्रदान करते हैं. गरमी में पसीने की वजह से गंदगी और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जो स्किन पर जमा हो जाते हैं, जिस से घमौरियां, मुंहासे आदि हो सकते हैं. वेट वाइप्स स्किन को साफ कर के इन्हें बढ़ने से रोकते हैं और स्वच्छता व ताजगी प्रदान करते हैं.
2. बारबार हाथ धोना
डा. मनोज कुमार, कंसल्टैंट-इंटरनल मैडिसिन, मणिपाल हौस्पिटल द्वारका के अनुसार, “हाथ की स्वच्छता बनाए रखना एक आवश्यक आदत है जो हमें स्वस्थ रखने और गरमी में कीटाणुओं को फैलने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. नियमित रूप से हाथ धोने से हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस दूर हो जाते हैं जिस से सर्दी, फ्लू और पेट में संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. यह हमारे आसपास के लोगों, विशेष कर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले व्यक्तियों की रक्षा करने में भी मदद करता है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख




