युवावस्था में कब प्रेम हो जाए पता ही नहीं चलता और दो दिलों का साथ रहतेरहते सीधा सैक्स से संबंध न जुड़े इस से भी इनकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में सैक्स संबंध तो बनते ही हैं और इस में दोनों की रजामंदी भी होती है. आपसी चाह व जवानी के आकर्षण में ये संबंध बन तो जाते हैं, लेकिन बाद में अधिकतर युवक अपनी इच्छापूर्ति के लिए या फिर अपनी मांगें मनवाने के लिए इन क्षणों का गलत इस्तेमाल करते हुए अपनी प्रेमिका से आगे भी इस की मांग करते हैं और अगर गर्लफ्रैंड न माने और उस की हरकतों की वजह से रिश्ता तोड़ दे तो फिर ब्लैकमेलिंग कर अपनी मनमानी करते हैं. इस ब्लैकमेलिंग के कारण कई बार युवतियां इतना टूट जाती हैं कि वे गलत रास्ता अख्तियार कर लेती हैं. ऐसा ही कुछ दीपा के साथ भी हुआ. वह अपने प्रेमी के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि उस ने अपना सबकुछ उसे सौंप दिया, लेकिन जब उसे अपनी इस गलती का एहसास हुआ तो उस ने अपने प्रेमी से भी भविष्य में इस गलती को न दोहराने और दोनों को खुद पर संयम रखने की बात कही. लेकिन उस के प्रेमी को तो ऐसा चसका लग गया कि अब वह बारबार दीपा से इस की मांग करने लगा व उस के न मानने पर वह उसे धमकाता हुआ ब्लैकमेल करने लगा.

दीपा भी लोकलाज के भय से उस की हर बात चुपचाप मानने लगी लेकिन जब स्थिति बेकाबू हो गई तो उस ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया. ऐसा सिर्फ दीपा के साथ ही नहीं बल्कि अधिकांश युवतियों के साथ होता है. इसलिए यदि आप भी अपने प्रेमी की ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रही हैं तो कोई गलत कदम उठाने के बजाय डट कर उस का मुकाबला करें, कदापि उस की ब्लैकमेलिंग का शिकार न बनें. आप यदि निम्न बातों पर ध्यान देंगी तो आसानी से राह निकल आएगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...