पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और तकरार का रिश्ता होता हैं. जिसमें दोनों एक-दूसरे से इतना प्यार करते हैं कि उनके बीच होने वाली बहस और छोटी-मोती लड़ाई भी उनके रिश्ते पर प्रभाव नहीं डालती हैं. लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जिनका सीधा असर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव पैदा करता हैं.

आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बताने जा रहे हैं जो झगड़े की वजह बनते है. इन्हें जानकर इनसे दूरी बनाए रखने में ही आपके रिश्ते की भलाई हैं. तो आइये जानते हैं पति-पत्नी के रिश्ते में होने वाले झगड़ों के कारणों के बारे में.

  1. सरप्राइज देना बंद

शादी के कुछ समय बाद पति अपनी पत्नी को सरप्राइज देना बंद कर देता है. ऐसे में महिलाओं को लगता है कि उनका पार्टनर बदल गया है, जोकि रिश्ते में झगड़े का कारण बनता है.

2. छुट्टी न लेना

पत्नी को अक्सर ये शिकायत रहती है कि उनके पति औफिस से छुट्टी नहीं लेते. यही छोटी-सी बात अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण बन जाती है.

3. रोमांस खत्म होना

पति-पत्नी जब माता-पिता बन जाते हैं तो जाहिर है उनमें रोमांस खत्म हो जाता है. मगर आपको बता दें कि यह भी आपके बीच झगड़े पैदा करता है. रिश्ते में पहले जैसा प्यार न रहना झगड़े का कारण तो बनेगा ही.

4. दोस्तों को ज्यादा वक्त

छुट्टी के बाद दोस्तों के साथ एंजौय करना सही है लेकिन अपनी पत्नी को समय न देना गलत है. फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम न बिताना मनमुटाव की वजह बनता है.

5. गीला टौवेल, गंदे मोजे

महिलाएं घर की साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखती हैं और पार्टनर से भी यही उम्मीद करती है कि वह कम से कम अपनी चीजों को तो जगह पर रखें. अगर ऐसा न हो तो दोनों में झगड़ा होना तो लाजमी है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...