बीस्कूल आप को जरूरी ज्ञान और कौशल दे कर कौर्पोरेट दुनिया का सामना करने के लिए तैयार करते हैं. हालांकि सौफ्ट स्किल्स भी महत्त्वपूर्ण होती हैं और आप को एक कामयाब मैनेजर एवं लीडर बनने में मदद करती हैं. ये मूल्य आप की अवधारणाओं, आप के व्यवहार, क्रियाओं और फैसलों को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जो आप के नियोक्ताओं के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण होते हैं.

स्ट्राइविंग फौर एक्सीलैंस (उत्कृष्टता के लिए प्रयास) : आप के काम के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना आप के पेशे का सब से महत्त्वपूर्ण हिस्सा है और जरूरी है कि इस मूल्य को आप अपने जीवन में जल्द से जल्द सीख लें. इस के लिए आप जो भी करते हैं, उस में गुणवत्तापूर्ण प्रयासों को जारी रखें जब तक यह आप की आदत में शामिल न हो जाए. फिर चाहे आप खेलों की बात करें, पाठ्येत्तर गतिविधियों की, अकादमी की, क्लब में शामिल होने की, सोसाइटी या किसी अन्य सामाजिक कार्य की, आप को अपने सभी कार्यों में गुणवत्तापूर्ण प्रयासों को जारी रखना चाहिए.

हालांकि अगर आप औसत प्रदर्शन कर रहे हैं तो हो सकता है कि आप आरामदायक महसूस करें. लेकिन अगर आप अपनेआप को इस जोन से बाहर निकाल कर नई संभावनाओं की तलाश करें तो आप अपनी प्रतिभा को पहचान सकेंगे और इस का इस्तेमाल सही दिशा में कर सकेंगे.

इंटिग्रिटी (वफादारी) : आप की प्रतिष्ठा को बनाने में सालों लग जाते हैं लेकिन इसे खोने में सिर्फ एक सैकंड लगता है. इसे मैनेजमैंट के एक क्लास में नहीं सिखाया जा सकता. इसे आप को खुद सीखना होता है. सभी परिस्थितियों में वफादारी यानी इंटिग्रिटी को बनाए रखना एक मैनेजर के लिए बहुत जरूरी है. इंटिग्रिटी का तात्पर्य है, पूरी तरह से ईमानदार, सच्चा और भरोसेमंद होना. कोई आप को देख रहा है या नहीं, आप को इन गुणों को हमेशा बनाए रखना चाहिए. ये गुण न केवल आप के कार्यस्थल पर होने चाहिए बल्कि तब भी आप में रहने चाहिए जब आप अपने परिवार, दोस्तों या किसी और के साथ हों.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...