पनीर खाने में भी टेस्टी लगता है और सेहत के लिए काफी हेल्दी भी होता है. यह बच्चों के साथ-साथ  बड़ों  को भी पसंद आती है. तो चलिए आपको झट से बताते हैं पनीर दो प्याजा की रेसिपी.

सामग्री

पनीर – 250 ग्राम

प्याज – 03

हरी मिर्च – 01

अदरक – 02 इंच का टुकड़ा

गरम मसाला पाउडर – 01 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर – 01 छोटा चम्मच

धनिया पत्ती – 01 बड़ा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 01 छोटा चम्मच

जीरा – 01 छोटा चम्मच

तेल – 02 बड़े चम्मच

नमक – स्वादानुसार

ये भी पढ़ें- ऐसे बनाएं क्रिस्पी भुट्टे के पकौड़े

बनाने की विधि‍

पनीर दो प्याजा बनाने के लिये सबसे पहले कड़ाही में तेल डाल कर गर्म करें. तेल गर्म हो जाने पर उसमें जीरा डालें. जीरा पक जाने पर कड़ाही में कटी हुई हरी मिर्च डालें और हल्का सा चला लें.

इसके बाद पैन में अदरक और प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद गरम मसाला, धनिया पाउडर और लाल मिर्च का पाउडर डालें. इस सारी सामग्री को सुनहरा होने तक भून लें.

प्याज भूनते समय अगर वह जलने लगे, तो उसमें थोड़ा सा पानी मिला लें. जब प्याज अच्छी तरह से पक जाए, तो उसमें कटे हुए पनीर के टुकड़े डाल दें और उसे 2 मिनट तक पकायें.

अब आपका पनीर दो प्याजा तैयार है. बस इसे कटी हुई धनिया से सजाएं और गरमा गरम सर्व करें.

ये भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी आलू कटलेट

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...