भुट्टे के पकौड़े काफी करारे और स्वादिष्ट होते हैं. भुट्टे को कद्दूकस कर के पकौड़े बनाएं जाते है. जब भी आपको कुछ अलग खाने का मन हो तो आप शाम के नाश्ते में भुट्टे के पकौड़े बना सकती हैं. तो आपको झटपट बताते हैं भुट्टे के पकौड़े की बनाने की विधि.

सामग्री

कौर्न फ्लोर (2-3 टेबल स्पून)

हरा धनिया (2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ)

अदरक  (1 चम्मच पेस्ट)

हरी मिर्च (2 बारीक कटी हुई)

धनिया पाउडर ( 1छोटी चम्मच)

नरम भुट्टे (4)

लाल मिर्च पाउडर (1 छोटी चम्मच)

नमक (स्वादानुसार)

तेल (तलने के लिए)

ये भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी आलू कटलेट

बनाने की विधि

सबसे पहले भुट्टों को कद्दूकस कर लें और कद्दूकस करके पल्प निकाल लीजिए.

पल्प को प्याले में निकाल लें, इसमें कौर्न फ्लोर डालकर मिक्स कर दीजिए.

फिर, इसमें धनिया पाउडर, अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च, नमक और थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दें.

सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें.

कढा़ई में तेल डालकर गरम कीजिए और जब तेल गरम हो जाय तो उसमें से थोडा़-थोडा़ मिश्रण चम्मच से लेकर डाल दें.

जितने पकौड़े एक बार में कढा़ई में आ जाएं उतने पकौड़े डाल कर तल लीजिए.

पकौड़ों को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.

गोल्डन ब्राउन होने के बाद पकौड़ों को किसी प्लेट में बिछे नेपकिन पेपर पर निकाल लें, इसी तरह से बाकी पकौड़े भी तल लें.

इन पकौड़ों को आप हरे धनिये की चटनी के साथ परोसें.

ये भी पढ़ें- Janmashtami Special: घर पर बनाएं शकरकंद का हलवा

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...