गरमी से राहत पाने के लिए हम सभी मौनसून का बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन मौनसून का चिपचिपा मौसम चेहरे और मेकअप दोनों को ही बिगाड़ देता है. इसलिए मौनसून में अधिकतर लड़कियां यह सोच कर कन्फ्यूज्ड रहती हैं कि कैसा मेकअप करें जो लंबे समय तक चेहरे पर टिका रहे.

मौनसून में हमेशा वाटरप्रूफ मेकअप ही करना चाहिए. इस से मेकअप फैलता नहीं है और लंबे समय तक टिका रहता है.

ऐसे करें परफैक्ट आई मेकअप

जिन लड़कियों को मेकअप से प्यार है उन के लिए बरसात का मौसम किसी फैले हुए रायते से कम नहीं है. घर से निकलते ही उमस के कारण उन का चेहरा भी रायते जैसा हो जाता है. ऐसे में जरूरी हैं कुछ ऐक्सपर्ट ब्यूटी टिप्स जिन्हें फौलो करने के बाद आप भी मौनसून में खिला हुआ चेहरा पा सकती हैं.

आंखों और आईब्रो को स्मज फ्री रखने के लिए हमेशा जैल या पाउडर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए.

आईब्रोज को शेप देने के लिए जैलबेस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें. यदि जैलबेस प्रोडक्ट नहीं है तो आप वाटरप्रूफ मसकारा से भी आईब्रो को डिफाइन कर सकती हैं. आईलैसेज पर वाटरप्रूफ मसकारा लगाएं.

अगर आप आईशैडो का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो मौनसून में हलके या न्यूड शेड ही चुनें. इस से अगर वो स्मज भी होगा तो पता नहीं चलेगा.

आप आंखों को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए अलगअलग रंगों के जैलबेस लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं.

मौनसून में काजल को भूल जाएं. काजल कितने भी अच्छे ब्रैंड का क्यों न हो, थोड़े समय के बाद फैलने लगता है जिस से आंखों के आसपास कालापन आ जाता है और आप का पूरा लुक बिगड़ सकता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...