लौकी की सब्जी को हर तरह से फायदेमंद  माना जाता है. हालांकि लोग इसे ज्यादातर गर्मियों में खाना पसंद करते हैं. ऐसे में आज हम आपको लौकी की सब्जी की आसान विधि बताने वाले हैं.

सामग्री−

कुकिंग ऑयल या घी

हींग

ये भी पढ़ें- फेस्टिवल स्पेशल :राजस्थानी चूरमा लड्डू

जीरा

लौकी

हल्दी पाउडर

लाल मिर्च पाउडर

नमक

धनिया पाउडर

टमाटर

प्याज

अदरक

लहसुन

हरी मिर्च

काजू

तेजपत्ता

दालचीनी स्टिक

हरा धनिया

ये भी पढ़ें- फेस्टिवल स्पेशल: मेथी मटर मलाई रेसिपी

विधि-

लौकी की सब्जी बनाने के लिए पहले एक घीया को अच्छी तरह धोकर छील व काट लें. अब एक प्रेशर कुकर लें. इसमें कुकिंग ऑयल डालकर हींग व जीरा डालें. जब जीरा तड़क जाए, तब इसमें हल्दी पाउडर डालें. अब इसमें कटी हुई लौकी डालें. साथ ही इसमें नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालें और लिड लगाकर मीडियम फ्लेम पर तीन−चार सीटी लगाएं.

अब एक कड़ाही ले और उसमें प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, काजू, दालचीनी, तेजपत्ता, नमक व थोड़ा सा पानी डालें. अब इसे ढककर करीबन दस मिनट के लिए पकने दें. अब गैस बंद करें और इसे अच्छी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद मिश्रण से दालचीनी और तेजपत्ता बाहर निकालें और इसकी एक प्यूरी बना लें.

अब दोबारा एक कड़ाही लें और इसमें थोड़ा सा ऑयल डालें. इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, डालें. साथ ही प्यूरी भी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और कुछ देर के लिए पकाएं. अब इसमें थोड़ा सा बटर और मलाई मिक्स करें. करीबन दस मिनट के लिए लो फलेम पर पकाएं. अब इस तैयार ग्रेवी में घीया डालें और मिक्स करके करीबन दो मिनट तक लो फ्लेम पर पकाएं. आखिरी में हरा धनिया से इसे गार्निश करें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...