क्‍या आपके नाक या नाक के आस पास की त्वचा पर ब्लैकहेड हो गया है और आप सचमुच उसे हटा कर ग्‍लोइंग स्‍किन पाना चाहती हैं. अगर हां तो अपनाइये हमारे कुछ टिप्‍स, जिसमें सरसों के दानों से स्‍क्रबिंग की जाती है. यह एक अच्‍छा प्राकृतिक स्‍क्रब माना जाता है. तो फिर देर किस बात की आइये देखते हैं सरसों को त्‍वचा के लिये कैसे प्रयोग कर सकते हैं.

सरसों और तेल

1 चम्‍मच सरसों लीजिये और 2 चम्‍मच बादाम या कोई अन्‍य तेल ले कर मिला लीजिये. इस मिक्‍सचर को अपने चेहरे पर पहले क्लौकवाइज घुमाइये और फिर एंटी क्लौकवाइज दिशा में रगड़िये. इसको 3 से 4 बार करने के बाद चेहरे को पानी से धो लीजिये. ब्‍लैकहेड गायब हो जाएंगे.

सरसों और मलाई

अपने चेहरे को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिये सरसों और मलाई का प्रयोग कीजिये. 1 चम्‍मच दूध की मलाई और 1 चम्‍मच राई लेकर अपने चेहरे पर 3-4 मिनट तक के लिये रगडिये. जब आप अपना चेहरा धोएंगी तो आप पाएंगी की चेहरा गोरा हो गया होगा और ग्‍लो करने लग गया होगा.

सरसों और कार्नफ्लोर

1 चम्‍मच सरसों का दाना, 1 चम्‍मच पानी और 1 चम्‍मच कार्नफ्लोर मिलाइये और 3 मिनट तक के लिये रगडिये. अपने चेहरे को पानी से धो लीजिये और फिर देखिये अंतर.

सरसों, नींबू और शहद

इस स्‍क्रब से चेहरे के डेड सेल हटेंगे, ब्‍लैकहेड हटेंगे, जिससे मिलेगा ग्‍लो करता हुआ चेहरा. 1 चम्‍मच राई, 1 चम्‍मच शहद और 1 चम्‍मच नींबू का रस ले कर मिला लीजिये और 2-3 मिनट तक चेहरे पर रगडिये.

सरसों और एलो वेरा

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...