आई ब्रो हमारे चेहरे का लुक डिसाइड करती हैं. हमें सुंदर और खूबसूरत दिखाने में आई ब्रो को अहम रोल होता है. लेकिन कई बार हार्मोनल इंबैलेंस, सही प्रकार का पोषण ना मिलने और भौंहो को ज्‍यादा थ्रेडिंग आदि करवाने की वजह से इसे दुबारा नार्मल होने में करीबन 6 से 8 महीने तक लग जाते हैं. अगर आपकी भी आई ब्रो हल्‍की है और आप उसे घना बनाना चाहती हैं तो इन प्राकृतिक चीजों का प्रयोग कीजिये और देखिये कि क्‍या सच-मुच लाभ हुआ.

नारियल तेल और नींबू

1/4 कप नारिल का तेल लीजिये और उसे नींबू की स्‍लाइस के साथ मिक्‍सर में पीस लीजिये. उसके बाद इस मिश्रण को रातभर के लिये ऐसे ही रख कर छोड़ दीजिये, फिर कुछ दिनों के लिये या फिर जब तक आई ब्रो घनी ना हो जाएं, इस मिश्रण को रूई की मदद से अपनी आई ब्रो पर लगाइये. इसे रात में सोने से पहले ही लगाएं क्‍योंकि इसको लगाने के बाद फिर 2 घंटे के लिये धूप में नहीं निकल सकती. नींबू के प्रभाव से त्‍वचा में जलन होने लगती है.

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा की ताजी पत्‍तियों को छील कर उसके अंदर के गूदे को निकाल कर अपनी आई ब्रो पर लगाएं. ऐसा करने से आई ब्रो की ग्रोथ बढने लगेगी और स्‍किन भी.

दूध

दूध या उससे बने उत्‍पादों में विटामिन और प्रोटीन पाया जाता है. रात को सोने से पहले रूई को दूध में भिगो कर अपनी आइ ब्रो पर उसके आस पास की जगहों पर लगाएं. इससे दूध से मिले प्रोटीन और विटामिन से बालों की जडो़ को पोषण मिलेगा और वह फिर से ग्रो करने लगेंगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...