चाहे कैरियर की बुलंदियां छूने का जज्बा हो या सामाजिक रिश्तों को निभाने की बात, किशोरों ने हर प्लेटफौर्म पर खुद को सर्वोपरि साबित किया है. इसी सामाजिक तानेबाने के चलते उन्हें रिश्तेदारों से रूबरू होने का भी मौका मिलता है. इन में से कुछ अपने सगे रिश्ते होते हैं जबकि कुछ मेलजोल के बाद मजबूत होते हैं. इन सब का घर पर आनाजाना भी लगा रहता है. घर आने वाले लोगों में कुछ अपने सगे रिश्ते मसलन, चाचाचाची, बूआफूफा, मामामामी होते हैं तो कुछ दूर के रिश्तेदार अथवा पेरैंट्स के जानपहचान वाले होते हैं. रिश्तेदारों के घर आने व उन्हें ठहराने को ले कर जहां एक ओर रोमांच होता है, वहीं उन की खातिरदारी की वजह से आप की भी जिम्मेदारी व भागदौड़ बढ़ जाती है. आज के किशोर कुछ तैयारियों के साथ रिश्तेदारों के अपने घर आगमन को यादगार बना सकते हैं. साथ ही खुद भी उन पलों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं.

रिश्तेदार के बारे में पता करें

कई बार आप को पहले से ही रिश्तेदारों के आने और ठहरने का पता होता है. वे रिश्तेदार या परिचित न हो कर यदि मातापिता के जानने वाले हैं तो भी आप का फर्ज बनता है कि आप उन की पूरी खातिरदारी करें और उन के बारे में जानकारी हासिल करें. इस क्रम में आप घर आने वाले रिश्तेदारों की पसंदनापसंद मालूम कर सकते हैं. चाहें तो पेरैंट्स से इस काम में मदद ले सकते हैं. जब सारी चीजें पता होंगी तो उन की आवभगत में कोई कोरकसर बाकी नहीं रहेगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...