दीवाली का त्योहार नजदीक आतेआते माहौल पूरी तरह उत्सवी हो जाता है. हरेक के मन में उत्साह भरा होता है. ऐसा लगता है मानो हर कोई अपने जीवन, अपने घर को दीवाली की रोशनी से जगमगा देना चाहता है. यह जोश दीवाली का त्योहार मनाने तक यों ही बना रहे, यह भी जरूरी है क्योंकि त्योहार की तैयारियां कर आप इतना थक जाते हैं कि सबकुछ बोझ लगने लगता है. हम हरगिज नहीं चाहेंगे कि आप के साथ ऐसा कुछ हो, इसलिए चलिए करें कुछ ऐसा कि दीवाली का धूमधड़ाका आप पूरे जोश से मनाएं :

1      दीवाली का दिन मौजमस्ती का है. लंबीचौड़ी व्यर्थ की पूजापाठ और उस की तैयारियों में अपने को इतना व्यस्त और थका न दें कि उत्सव का आनंद उठाने का समय ही न बचे.

2      घर के काम कभी खत्म नहीं होते, यह आप की समझदारी है कि उन्हें कब और कैसे निबटाना है. यह क्या बात हुई, बच्चे आप को आतिशबाजी का मजा लेने के लिए बुलाते रहें और आप उन्हें टालती रहें.

3      प्रियजनों, रिश्तेदारों व यारदोस्तों को मिठाई, गिफ्ट्स आदि बांटने का काम एक हफ्ते पहले ही निबटा दें.

4      दीवाली के नजदीक आने पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए आप चाहें तो दूर रहने वाले यारदोस्तों को औनलाइन गिफ्ट्स, फ्लावर, मिठाइयां भेज कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेज सकते हैं.

5      मोबाइल, इंटरनैट के इस जमाने में बधाई, ग्रीटिंग सबकुछ औनलाइन भेजे जाते हैं, लेकिन इस चक्कर में मोबाइल से चिपके न रहें. इसलिए एक दिन पहले ही सब को बधाई संदेश मैसेज कर दें.

6      घर आने वाले मेहमान घर की साजसजावट की तारीफ न करें तो अधूरा सा लगता है, इसलिए कोशिश करें घर सजाने व साफसफाई का काम 3 दिन पहले कर लें. ?

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...