प्रेगनेंसी के बाद या जब आप अपना वजन कम करती हैं तो, पेट या फिर जांघों के आस पास की त्‍वचा में ढीलापन आ जाता है जिससे वह जगह देखने में बड़ी ही भद्दी नजर आती है. प्रेगनेंसी में वजन बढ़ जाता है और जब आप बहुत तेजी से वजन कम करती हैं तो त्‍वचा में जो लचीलापन होता है वह भी चला जाता है और काफी वक्‍त के बाद वापस आता है या फिर आता ही नहीं है. अगर आप धीरे धीरे वजन कम करती हैं तो यह आपके लिये फायदेमंद रहेगा क्‍योंकि इससे आपकी त्‍वचा एक दम से ढीली नहीं होगी.

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपचार बताएंगे जिन्‍हें आजमाने से आप दुबारा अपनी त्‍वचा का खोया हुआ लचीलापन और कसाव वापस पा सकती हैं.

हमेशा हाइड्रेट रहें

दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पियें. इससे आपको अपनी त्‍वचा में बदलाव महसूस होगा. अगर त्‍वचा में पानी की कमी रहती है तो त्‍वचा रूखी और झुर्रियों से भरी दिखती है.

प्रोटीन युक्‍त आहार

खाएं प्रोटीन खाने से मसल्‍स दुबारा बनने शुरु हो जाते हैं और त्‍वचा का लचीलापन वापस आ जाता है. अपने आहार में दालें, बींस, चिकन और मछली आदि शामिल करें.

लचीलापन वापस लाने वाले आहार खाएं

अपने आहार में विटामिन ए, सी, ई और के शामिल करें. इससे त्‍वचा के अंदर कोलाजेन बनने की प्रक्रिया शुरु होगी जो कि त्‍वचा में लचीलापन लाता है. इसलिये आपको ढेर सारे मेवे खाने चाहिये जिसमें जिंक और सीलियम होता है.

अपनी स्‍किन को ब्रश करें

त्‍वचा पर स्‍क्रब और ब्रशिंग करने से डेड स्‍किन निकल जाती है. ऐसा हर रोज करें जिससे खून का सर्कुलेशन बढ़े और नई सेल्‍स की ग्रोथ हो.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...