सर्दी के मौसम में सर्द हवाओं से खुद को बचाने के लिए आप ने स्टाइलिश वूलन ड्रैसेज तो ले लीं, पर क्या आप ने अपने अंदर की सुरक्षा के बारे में सोचा? सर्द मौसम में शरीर को सही तरह से गरम बनाए रखने के लिए थर्मल वियर बौडी वौर्मर पहनना जरूरी है. इस का चुनाव कैसे करें, यह हम से जानिए:

फैब्रिक

मार्केट में कई तरह के फैब्रिक के थर्मल वियर मौजूद हैं पर आप हमेशा ब्रैंडेड थर्मल वियर का ही चुनाव करें, जिस की भीतरी परत सौफ्ट कौटन की और ऊपरी परत वूलन हो. ऐसे थर्मल वियर की भीतरी परत नमी दूर करती है और बाहरी परत गरमी बरकरार रखती है. इस से आप की त्वचा आसानी से सांस ले सकती है और रैशेज होने का खतरा भी नहीं रहता. ये सौफ्ट, कंफर्टेबल और स्किन फ्रैंडली भी होते हैं.

हो ड्रैस के अनुसार

आप थर्मल वियर का चुनाव अपनी ड्रैस की आवश्यकतानुसार कर सकती हैं. आजकल टू पीस थर्मल वियर अलगअलग डिजाइनों में उपलब्ध हैं. अपर पार्ट के डिजाइन में स्लीवलैस, हाफ स्लीव्स, फुल स्लीव्स के साथ डीप राउंड नैक, वी नैक के अलावा स्पैगिटी स्टाइल भी चलन में है. और बौटम में लैगिंग, पैंट स्टाइल व कैप्री स्टाइल का चलन है, जिन्हें आप अपनी ड्रैस के अनुसार आसानी से कैरी कर सकती हैं और स्टाइलिश दिख सकती हैं.

ऐसे काम करता है थर्मल वियर

बौडी वार्मर दरअसल इंसुलेशन तकनीक से काम करता है. इस में इस्तेमाल होने वाला फैब्रिक शरीर की नमी का थोड़ा सा हिस्सा सोख कर उसे सुखा देता है और शरीर व कपड़े के बीच की इंसुलेटिंग लेयर में हवा का जरूरी प्रवाह बनाए रखता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...