कई लोगों को औफिस में काफी देर तक बैठना पड़ता है. काम के दबाव के कारण उन्हें घंटों सीट पर बैठना पड़ता है. ऐसे में उन्हें रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं. पर क्या आपको पता है कि आपकी ये आदत आपके लिए कितनी हानिकार है?

हाल ही में हुई एक स्टडी के आधार पर हम आपको बताएंगे कि ज्यादा देर तक बैठे रहने से आपको किस किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं.

बढ़ता है वजन

ज्यादा देर तक बैठे रहने से आपका वजन बढ़ता है.

ये भी पढ़ें- मिश्री के इन फायदों को जान हैरान हो जाएंगे आप

बढ़ता है डाइबिटीज का खतरा

अगर आपका लाइफस्टाइल बेहद सुस्त है तो आपको डाइबिटीज के होने का खतरा काफी अधिक हो सकता है. जानकारों की माने तो लंबे समय तक बैठे रहने और सुस्त लाइफस्टाइल फौलो करने वालों को डायबिटीज का खतरा अधिक रहता है.

शरीर में दर्द

आपको अगर गर्दन कंधे और कमर में लगातार दर्द रहता है को समझ जाइए की लंबे समय तक बैठने से ये परेशानी हो रही है. आपको सतर्क हो जाना चाहिए.

हो सकती है आपको दिल की बीमारी

लंबे समय तक बैठे रहने से आपको दिल की बीमारी के होने का खतरा अधिक हो सकता है. असल में लगातार बैठे रहने से आपके शरीर का फैट बर्न नहीं हो पाता है, जिस कारण फैटी एसिड आर्टरीज में जमा होने लगते हैं.

ये भी पढ़ें- पैरों का फैट कम करने के ये हैं आसान उपाय

दिमाग पर होता है बुरा असर

लगातार और ज्यादा समय तक बैठे रहने से आपके दिमाग पर काफी बुरा असर होता है. कई शोधों में ये बात सामने आई है कि लें समय तक बैठे रहने से आपके दिमाग की यादाश्त वाले हिस्से पर काफी बुरा असर होता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...