Health Update : नींद हमारे शरीर और दिमाग के लिए उतनी ही जरूरी है जितना कि खाना और पानी. मैंटल, फिजिकल और इमोशनल तौर से हैल्दी रहने के लिए भरपूर नींद लेना बेहद जरूरी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले अधिक नींद लेने की जरूरत होती है.

दरअसल मनुष्य का शरीर बिना किसी बाहरी मदद के भी अपने अंदर आई अनेक खराबियों को दुरुस्त करता रहता है और विकास के लिए लगातार काम करता है. ये सारे काम ज्यादातर नींद के दौरान ही होते हैं जब हमारी ग्रोथ हार्मोन सब से ज्यादा सक्रिय होते हैं. हाल ही में नैशनल लाइब्रेरी औफ मैडिसिन में 'अ सोसाइटी फौर वुमन हैल्थ रिसर्च' की एक रिपोर्ट पब्लिश की गई. इस रिपोर्ट की मानें तो महिलाओं और पुरुषों में नींद के घंटे अलगअलग होते हैं. मतलब दोनों को सोने के लिए अलगअलग घंटे चाहिए, क्योंकि महिलाएं दिनभर में पुरुषों की तुलना में ज्यादा मानसिक ऊर्जा खर्च करती हैं, जिस से उन के ब्रेन को ज्यादा रिकवरी टाइम यानी नींद की जरूरत होती है.

ब्रिटिश जर्नल औफ स्पोर्ट्स मैडिसिन की रिपोर्ट भी कहती है कि महिलाओं का दिमाग अधिक जटिल होता है और वे एक समय में कई काम करने की क्षमता रखती हैं. इस का मतलब यह हुआ कि उन का दिमाग ज्यादा मेहनत करता है और उसे ठीक से रिपेयर होने के लिए ज्यादा आराम यानी ज्यादा नींद चाहिए. महिलाओं को औसतन 7.5 से 9 घंटे की नींद की जरूरत होती है, जबकि पुरुषों के लिए 7-8 घंटे पर्याप्त हैं. इस के अलावा महिलाएं ज्यादा रैपिड आई मूवमैंट स्लीप लेती हैं, जो ड्रीमिंग और मैमोरी बूस्टिंग के लिए जरूरी होती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...