अच्छी सेहत सभी की चाहत होती है. अगर आपकी सेहत अच्छी है, आप हेल्दी हैं तो जीवन में कुछ भी हासिल कर सकती हैं. पर आज जिस तरह की लोगों की लाइफस्टाइल हो गई है उनके लिए सेहत का ख्याल रख पाना काफी मुश्किल हो  रहा है. ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं कुछ जरूरी बातें जिनको ध्यान में रखते हुए जीवनतर्या में बदलाव कर आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल बेहतर रख सकेंगी.

एक्सरसाइज जरूर करें

स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है. जानकारों की माने तो एक्सरसाइज करने से बौडी से हैप्पी हार्मोन्स निकलते हैं. इससे आपका मूड बिल्कुल फ्रेश रहेगा. एक्सरसाइज करने से आप लंबे समय तक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं.

डाल लें फल और सब्जियों को खाने की आदत

अपनी डाइट में हरी साग सब्जियों, फलों को शामिल करें. ये हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं. इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है. फलों और सब्जियों में काफी मात्रा में विटामिन और एंटी औक्सिडेंट होते हैं जो हमारे इम्यून को मजबूत करते हैं.

ये भी पढ़ें- अल्जाइमर्स मरीज दवा भी और अपनों का साथ भी

मानसिक स्वास्थ पर दें ध्यान

अच्छी सेहत के लिए जरूरी है कि मानसिक स्वास्थ पर ध्यान दें. आपका मन शांत रहेगा तब ही आप बेहतर कार्य कर सकेंगे. इस लिए जरूरी है कि आप अपनों से बात करें, ये मानसिक शांति के लिए काफी जरूरी है. इसके अलावा आप 7 से 8 घंटों की नींद लें. ऐसा करने से आप सकारात्मक ढंग से काम करेंगे.

खूब पिएं पानी

अच्छी सेहत के लिए प्रचूर मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है. इससे बहुत सी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. पानी अधिक पीने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर होते हैं. जानकारों की माने तो वजन कम करने के लिए खूब पानी पीना जरूरी है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...