कई लोग नाखून चबाने की आदी होते हैं. अगर आपको भी इस तरह की आदत है तो तुरंत ही सावधान हो जाइये. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, इससे ना सिर्फ नाखूनों की खूबसूरती बिगड़ती है बल्कि कई तरह के रोग को भी आप दावत देते हैं. आपके नाखूनों में कई तरह के रोगजनक विषाणु पाए जाते हैं. ये विषाणु आपको बीमार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि अगर आपने यह आदत नहीं छोड़ी तो आपको कितना नुकसान पहुंचा सकता है.

1. त्वचा संक्रमण

नाखून चबाने से उसके आस-पास की त्वचा की कोशिकाएं भी क्षतिग्रस्त होती हैं. ऐसे में पैरोनिशिया से पीड़ित होने का खतरा होता है. यह एक स्किन इन्फेक्शन है जो नाखून की आस-पास की त्वचा में होता है.

2. रोगजनक बैक्टीरिया

नाखून में साल्मोनेला और ई कोलाई जैसे रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया पनपते हैं. जब आप दांतों से नाखून काटते हैं तो ये बैक्टीरिया आपके मुंह में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं. ऐसे में आपका बीमार होना तय है. कई शोध भी कहते हैं कि हमारे नाखून उंगलियों से दोगुने गंदे होते हैं. ऐसे में नाखून चबाना हमारे लिए बेहद हानिकारक हो सकता है.

3. कैंसर का भी खतरा

हमेशा नाखून चबाने से आंतों का कैंसर हो सकता है. दरअसल नाखून चबाने से नाखून में मौजूद बैक्टीरिया हमारी आंतों तक पहुंच जाते हैं जो कैंसर जैसे रोग भी दे सकते हैं.

4. तनाव

एक रिसर्च से ये बात सामने आई है कि अधिक नाखून चबाने वाले लोग तनाव में ज्यादा रहते हैं. नाखून चबाने से नाखूनों की गंदगी दांतों तक पहुंचती रहती है जिससे दांत भी कमजोर होने लगते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...