Metro Viral Video: इंटरनैट पर एक वीडियो आप की नजरों के सामने से हो सकता है गुजरा हो. इस में एक शख्स मैट्रो ट्रेन की खिड़की में फोन चिपका देता है. फिर चलती ट्रेन के साथ दौड़ते हुए वीडियो बनाता है और फोन ट्रेन के साथ ही आगे तक चला जाता है. इस वीडियो को 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, इस वीडियो को ले कर कई तरह की बातें शुरू हो गई हैं.

हालांकि, यह ट्रैंड नया नहीं है. काफी समय से कई कंटैंट क्रिएटर ऐसी रील बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं. लेकिन, इंस्टाग्राम पर @nikhilkochar80 नाम के हैंडल से यह रील शेयर की गई है. इस पर 131 मिलियन यानी 13 करोड़ (खबर लिखे जाने तक) व्यूज आ चुके हैं. इस शख्स ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘मैं ने देसी वर्जन में अपना ट्रैंड सैट किया है.’ अब इस वीडियो को ले कर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. वहीं लोग इस को ले कर अपनेअपने तर्क भी दे रहे हैं.

कुछ लोगों ने इस वीडियो को 2 हिस्से में शूट किया हुआ बताया है. उन का कहना है कि शख्स ने मैट्रो के अंदर से वीडियो रिकौर्ड किया है और सिर्फ दिखाने के लिए शुरुआत में फोन को ट्रेन पर चिपकाते हुए दिखाया है. यह वीडियो सोशल मीडिया के अलगअलग प्लेटफौर्म पर खूब वायरल हो रहा है. चाहे यह एक प्रायोजित वीडियो हो या रैंडम लेकिन इस रील की काफी चर्चा हो रही है और करोड़ों लोग इसे देख चुके हैं.

म्यूजिकल कुकिंग

‘खाना बनाना एक कला है’ यह तो सुना था लेकिन एक म्यूजिकल कला, यह तो नहीं. मगर सोशल मीडिया पर फास्ट एंड फूडीयस एक ऐसे अनोखे म्यूजिकल कुकिंग रील क्रिएटर हैं जो गातेबजाते खाना बनाते भी, सिखाते भी और खाते भी हैं. इन की कुकिंग रील्स को देख कर आप को भी कुकिंग बहुत ही दिलचस्प लगने लगेगी.

ये बोरिंग कही जाने वाली सब्जियों की भी वैरायटी डिश दिखाते और बनाते हैं, जैसे लौकी का डोसा, कटहल रैसिपी आदि. इस के साथ हैल्दी रैसिपी में प्रोटीन लड्डू, औथेंटिक डिश में बंगाली डिश मछेर झोल, उत्तराखंड की हट्ट की चुड़कानी, बिहार का लिट्टीचोखा, राजस्थान की दालबाटी चूरमा बनाते हैं.

इन के इसी अनोखे अंदाज ने इन्हें इन के इंस्टाग्राम अकाउंट @fast_and _fudious पर 3.66 लाख फौलोअर्स के साथ रील्स पर मिलियंस व्यूज और लाइक्स भी दिए हैं. अफगानी चाप पर 32.6 मिलियन, लिट्टी चोखा पर 15.8 मिलियन, प्रोटीन लड्डू पर 3.7 मिलियन व्यूज मिले हैं. रील्स को लाखोंहजारों लाइक और शेयर किया गया है और कमैंट्स में भी खूब सरहाना है, ‘यह है क्रिएटिविटी,’ ‘15 सैकंड में फौलो कर दिया,’ ‘तुम लोगों के यह गाने म्यूजिकल प्लेटफौर्म पर होने चाहिए’, ‘मैं ने तुम्हारा आटा मोमो बनाया,’ ‘भाई मुझे खाना बनाना पसंद नहीं था मगर अब तुम्हें देख थोड़ाथोड़ा बना रहा हूं.’ अब इस तरह के कमैंट्स कम से कम यह दिखाते हैं कि इन रील्स को देखने वाले कुछ बनाना सीख रहे हैं न कि सिर्फ स्क्रौलिंग कर अपना टाइम नहीं खराब कर रहे हैं. Metro Viral Video

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...