टेलिकौम सेक्टर में रिलायंस जियो के आने के बाद से कंपनियों के बीच उपभोक्ताओं को सस्ते प्लान से लुभाने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है. जियो के आने से भारी नुकसान झेल रही एयरटेल और वोडाफोन के बीच ग्राहकों को लुभाने की खींचतान शुरू हो गई है.

प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए एयरटेल ने अपना 198 रुपये का प्लान लांच किया है. यह प्लान वोडाफोन के 199 रुपए प्लान को ध्यान में रखकर लांच किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों कंपनियों का प्लान रेट एक ही है, लेकिन सुविधाएं अलग-अलग हैं. आइए जानते हैं एयरटेल और वोडाफोन के 198 रुपये वाले प्लान में क्या खास और क्या अलग है.

एयरटेल का 'प्लान 198'

एयरटेल के 198 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक हर रोज उपभोक्ताओं को 1GB डाटा मिल रहा है. इस प्लान में कौलिंग की सुविधा नहीं है. एयरटेल का 198 रुपये का प्लान सभी सर्कल्स के उपभोक्ताओं के लिए नहीं है. एयरटेल ने इस प्लान की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

एयरटेल का 'प्लान 199'

एयरटेल ने 199 रुपए का और प्लान लांच किया है. इसमें उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कौलिंग की सुविधा दी जा रही है. इसके अलावा 1GB डाटा भी दिया जाएगा. इसकी वैधता 28 दिन की है.

वोडाफोन का 'प्लान 199'

वोडाफोन के प्रीपेड उपभोक्ताओं को 199 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड फ्री लोकल और एसटीडी कौल्स दी जा रही है. इस पैक में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1GB 4G/3G डाटा दिया जा रहा है. वोडाफोन के इस प्लान में भले ही अनलिमिटेड कौल्स दी जा रही है, लेकिन इसमें भी कई सीमाएं हैं. वोडाफोन के इस प्लान के तहत यूजर्स एक दिन में लोकल और एसटीडी मिलाकर केवल 250 मिनट तक और एक हफ्ते में 1000 मिनट तक फ्री कालिंग का लाभ उठा सकते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...