Warning: file_get_contents(/opt/bitnami/wordpress/wp-content/themes/delhipress/js/country-code.json): Failed to open stream: No such file or directory in /bitnami/wordpress/wp-content/themes/delhipress/functions-custom.php on line 4261
Warning: foreach() argument must be of type array|object, null given in /bitnami/wordpress/wp-content/themes/delhipress/functions-custom.php on line 4267
इस समय पूरे देश में त्यौहारी सीजन की धूम मची हुई है. त्यौहारों में ज्यादातर नई गाड़ी, उपभोक्ता वस्तुएं और इलेक्ट्रोनिक गैजेट खरीदे जाते हैं. ऐसे में अखबार, टीवी और रेडियो के अलावा औनलाइन भी कई सारे औफर के विज्ञापन दिए जा रहे हैं. अगर आप दिवाली पर नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो बीमा पर ज्यादा पैसा खर्च करना होगा. हालांकि आप बीमा पर काफी कम पैसा खर्च कर सकते हैं, लेकिन अगर इन तरीकों को अपनाते हैं तो...
इस वक्त लांच होती हैं सबसे ज्यादा गाड़ियां
कार व बाइक कंपनियां भी इसी समय सबसे ज्यादा अपने वाहनों के नए माडल को लांच करती हैं. इस वक्त गाड़ी खरीदने पर आपको सबसे ज्यादा कैशबैक और छूट भी मिलती है. हालांकि वाहन बीमा का शुल्क 20 हजार से 50 हजार रुपये तक बढ़ने से गाड़ी खरीदना महंगा सौदा हो गया है.
खरीदें लंबी अवधि की पौलिसी
सभी नई गाड़ियों के लिए लंबी अवधि वाला थर्ड पार्टी कवर लेना जरूरी हो गया है. लेकिन इसके साथ ही अपने से हुए नुकसान कवर को आप सुविधानुसार 1 या फिर 3 साल के लिए ले सकते हैं. इससे आपका खर्चा बचेगा.
ट्रांसफर करें अपना नो क्लेम बोनस
नो क्लेम बोनस आपको तब मिलता है, जब आप पुरानी बीमा पौलिसी की अवधि के दौरान किसी तरह का क्लेम नहीं लेते हैं. यह क्लेम आपको अपनी पुरानी गाड़ी को बेचने और नई गाड़ी खरीदने पर मिल सकता है. हालांकि इसके लिए आपको नई गाड़ी खरीदते वक्त बीमा पौलिसी में अपना नाम ही देना होगा.
सावधानी से चुनिए ऐड औन कवर
बीमा कंपनियां गाड़ी का बीमा करते वक्त काफी सारे ऐड औन कवर भी बेचने का प्रयास करती हैं. इनमें जीरो डेपरिशिएसन के अलावा इंजन तक के लिए अलग से कवर होता है. यह सारे ऐड औन कवर आप सावधानी से चुनिए, क्योंकि फालतू कवर लेने पर आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





