इंडिगो एयरलाइन्स डिस्‍काउंट ऑफर के तहत बस 900 रुपये में हवाई यात्रा का आनंद दे रही है. पर यह यात्रा सिर्फ चुनिंदा रूट्स पर ही की जा सकती है. साथ ही एयरलाइन का यह भी कहना है कि यह ऑफर सीमित सीटों के लिए ही है.

900 रुपये में जिन रूट्स पर यात्रा की जा सकती है वे जयपुर-दिल्‍ली, गुवाहाटी-बागडोगरा, चंडीगढ़-श्रीनगर, कोच्चि-तिरुवनंतपुरम आदि हैं. इनके अलावा और कई रूट्स पर भी काफी सस्‍ते में टिकट उपलब्‍ध हैं. मसलन, हैदराबाद-कोयंबटूर और दिल्‍ली-देहरादून रूट्स पर टिकट की शुरुआती कीमत महज 1299 रुपये है. मेट्रो शहरों के बीच दिल्‍ली-चेन्‍नै रूट पर टिकट की शुरुआती कीमत 3199 रुपये है.

इसी ऑफर के तहत हैदराबाद-गोवा के बीच टिकट की शुरुआती कीमत 1699 रुपये है और दिल्‍ली-वडोदरा रूट पर महज 2599 रुपये में सफर किया जा सकता है.

हालांकि, इंडिगो ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि कम कीमतों वाले इन टिकट्स की बिक्री कब तक जारी रहेगी. साथ ही इंडिगो ने इस बात का खुलासा भी नहीं किया है कि इस ऑफर के तहत कितनी सीटें उपलब्‍ध हैं. हालांकि, इंडिगो की वेबसाइट पर जाने पर यह दिखता है कि अलग-अलग रूट्स पर यात्रा की अवधि अलग-अलग है जो इस महीने से लेकर अगले महीने तक है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...