अगर आपका एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है और आप अपने पैसों का लेन-देन करने के लिए आरटीजीएस व एनईएफटी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि आरटीजीएस व एनईएफटी के जरिए किए जाने वाले लेन-देन को एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहको की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नवंबर से नि:शुल्क कर दिया है.

वहीं बैंक ने चेक के जरिए लेन-देन के लिए विभिन्न शुल्कों को अगले महीने से बढ़ाने की घोषणा की है.

बैंक का कहना है कि "एनईएफएटी/आरटीजीएस आनलाइन शुल्कों में उक्त बदलाव सभी खुदरा बचतों, वेतनभोगी व अप्रवासी ग्राहकों के लिए एक नवंबर 2017 से लागू हो गया." चेक बुक के बारे में बैंक ने कहा है कि ग्राहक को एक साल में 25 पन्नों की एक ही चेकबुक नि:शुल्क मिलेगी. अतिरिक्त चैकबुक 25 पन्ने के लिए 75 रुपये का शुल्क देना होगा.

मालूम हो कि पहले ग्राहकों को आरटीजीएस के जरिए 2-5 लाख रुपये तक के आनलाइन ट्रांजिक्शन पर 25 रुपये का शुल्क देना पड़ता था. वहीं, एनईएफटी के जरिए पांच लाख रुपये से अधिक पैसे भेजने पर 50 रुपये शुल्क लागू था. आनलाइन एनईएफटी पर लेन-देन पर 10,000 रुपये से कम राशि पर 2.5 रुपये, 10001 से एक लाख रुपये के लिए पांच रुपये व 1 लाख सो 2 लाख रुपये के आनलाइन लेनदेन पर 15 रुपये का शुल्क देय था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...