आपने अक्सर इलेक्ट्रौनिक सामान या मोबाइल ईएमआई पर खरीदा होगा लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि ईएमआई पर कपड़े भी खरीदे जा सकते हैं. जी हां, अब ऐसा संभव है, क्योंकि मिंत्रा एक ऐसा औफर लेकर आया है जिसमें 51 रुपए प्रति महीने की ईएमआई पर आप ब्रांडेड कपड़े खरीद सकते हैं. हालांकि इसका लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जो क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करेंगे. औनलाइन फैशन रिटेलर कंपनी मिंत्रा ने फिलहाल देश भर में अपने इस औफर को शुरू किया है. मिंत्रा ई-कौमर्स सेक्टर में देश की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जो कि इतनी कम कीमत पर ब्रांडेड कपड़े खरीदने का मौका लोगों को दे रही है.

1300 रुपये से कम कीमत के कपड़ों पर मिलेगा औफर

यह औफर मिंत्रा पर उन ब्रांडेड कपड़ों पर दिया जा रहा है, जिनकी कीमत 1,300 रुपए या उससे कम है. मिंत्रा ने इस पहल पर ईमेल से पूछे गए सवालों पर कोई जवाब नहीं दिया है. हालांकि, इस औफर को अमल में लाने वालों में शामिल एक शख्स ने बताया कि यह सुविधा उन उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई है, जो प्रौडक्ट पहले खरीद सकते हैं, लेकिन भुगतान बाद में करना चाहते हैं.

business

कंपनी ने इसके लिए विभिन्न बैंकों से भी टाईअप किया है, जिनके क्रेडिट कार्ड पर यह औफर मिलेगा. हालांकि इस पर ग्राहकों को 13 से 15 फीसदी अलग से इंटरेस्ट देना होगा.

इन बैंकों से किया टाईअप

फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सिटी बैंक, एसबीआई, कोटक बैंक, एमेक्स, एचएसबीसी जैसे प्रमुख बैंकों के साथ करार किया है. ये बैंक प्रौडक्ट्स की क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 3-24 महीनों के लिए 13 से 15 पर्सेंट ब्याज लेंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...