ऑटो एक्सपो 2016 में BMW 7-Series और BMW X1 लॉन्‍च कीं गई. इन कारों को सचिन तेंदुलकर ने लांच किया. इन कारों की मैन्‍युफैक्‍चरिंग कंपनी के चेन्‍नई प्‍लांट में की गई है. इनमें कई फीचर्स ऐसे हैं, जिनका अभी तक ऑटोमोटिव वर्ल्‍ड में पहली बार उपयोग किया गया है. इन कारों के लिए कंपनी के डीलरों के पास ऑर्डर बुक कराया जा सकता है. हालांकि, इनकी डिलिवरी अप्रैल 2016 से होगी.

कीमत
शानदार फीचर्स से लैस BMW 7-Series की कीमत दिल्‍ली में एक्‍स–शोरूम प्राइस 1.1 करोड़ रुपए से लेकर 1.5 करोड़ रुपए के बीच है.

खासियत
नई BMW 7-Series सीडान नए क्‍लस्‍टर आर्किटेक्‍चर (क्‍लीयर) रीयर व्‍हील ड्राइव प्‍लेटफॉर्म पर बनी है. इसकी डिजाइन पहले की सीरीज की डिजाइन से बेहतर और स्‍मार्ट है. नई कार में अच्‍छी ऐवरेज के लिए एक्टिव एयरो फंक्‍शन के साथ बड़ी और चौड़ी किडनी ग्रिल है.

नए मॉडल में लेजरलाइट हेडलैंम्‍प्‍स वैकल्पिक हैं. इसकी कैबिन बेहद आकर्षक है. कंपनी ने कार की बॉडी के लिए कार्बन फाइबर, स्‍टील, अल्‍युमिनियम और प्‍लास्टिक का उपयोग किया है.

दुनिया में पहली बार इस्तेमाल हुए ये फीचर्स
BMW की ये कारें प्रीमियम कंपैक्‍ट स्‍पॉर्ट्स एक्टिविटी व्‍हीकल (एसएवी) कैटेगरी में आती हैं. इन कारों का निर्माण अत्‍याधुनिक तकनीकों के साथ किया गया है.  BMW 7 Series लग्‍जरी और इनोवेटिव टेक्‍नोलॉजी का शानदार मिक्‍स है. इनमें कई फीचर्स ऐसे हैं, जिनका अभी तक ऑटोमोटिव वर्ल्‍ड में पहली बार उपयोग किया गया है. इन फीचर्स में जेश्‍चर कंट्रोल, रिमॉट कंट्रोल पार्किंग, बीएमडब्‍ल्‍यू डिस्‍प्‍ले की, बीएमडब्‍ल्‍यू टच कमांड सिस्‍टम, वायरलेस चार्जिंग और स्‍काई लॉन्‍ज शामिल हैं.

BMW 7 Seriesके दो डीजल वैरिएंट
BMW 7 Series दो डीजल वैरिएंट में उपलब्‍ध हैं. इनके नाम हैं- BMW 730Ld Design Pure Excellence और BMW 730Ld M Sport. दोनों की मैन्‍युफैक्‍चरिंग भारत में ही हुई है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...