मारुति सुजुकी ने दूसरे दिन प्रीमियम हैचबैक सेग्मेंट में कॉन्सेप्ट कार इगनिस और बलेनो का नया वर्जन पेश किया है. इगनिस को मारुति ने हैचबैक सेग्मेंट में पेश किया है. वहीं बलेनो का नया वर्जन बलेनो आरएस होगा. कंपनी दोनों कारें इसी साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च करेगी. कंपनी की ये दोनों कारें उसके नेक्सा डीलरशिप नेटवर्क पर उपलब्ध होंगी.

नई बलेनो में क्या है खास  
बलेनो की सफलता को देखते हुए मारुति सुजुकी ने इसका नया वर्जन बलेनो आरएस लॉन्च किया है. इसमें 1.0 बूस्टर जेट डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी के अनुसार, नई बलेनो स्पोर्टी वर्जन में बाजार में आएगी. इसके अलावा नई बलेनो पुरानी की तुलना में कहीं ज्यादा हल्की और सुरक्षित होगी. बलेनो आरएस भी प्रीमियम हैचबैक सेग्मेंट में होगी. बलेनो आरएस की कीमत 7-9 लाख रुपए के बीच हो सकती है.

इगनिस में क्या है खास
इगनिस 4 मीटर से छोटी कार है, जो हैचबैक सेग्मेंट की कार होगी. मारुति ने इसे हैचबैक क्रॉस एसयूवी का नाम दिया है. यानी ऐसी कार जो हैचबैक (छोटी कार) होगी, लेकिन उसका लुक एसयूवी जैसा होगा. इस मौके पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर केनिची आयुकावा ने कहा कि कॉन्सेप्ट इगनिस और कॉन्सेप्ट बलेनो मारुति के थर्ड जेनरेशन कस्टमर को अट्रैक्ट करेगी.

- इगनिस को स्मार्ट कॉमपैक्ट अरबन कॉनसेप्ट व्हीकल के रुप में पेश किया गया है

- नए जेनरेशन प्लेटफॉर्म पर डेवलप

- हाई ग्राउंड क्लीयरेंस

- संभावित कीमत: 5 लाख रुपए से हो सकती सकती है शुरूआत

न्यू जेनरेशन प्लेटफॉर्म भी लांच
कंपनी ने इसके अलावा न्यू जेनरेशन प्लेटफॉर्म भी पेश किया है, जो कंपनी के मौजूदा प्लेटफार्म से कहीं ज्यादा हल्का और मजबूत होगा. मारुति सुजुकी इगनिसऔर बलेनो आरएस दोनों को न्यू जेनरेशन प्लेटफॉर्म पर ही लॉन्च करेगी. इसके अलावा कंपनी ने 1.0 बूस्टर जेट डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो को भी लॉन्च किया है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...