Google Maps Trust Issue : आज के दौर में गूगल मैप पर भरोसा कर के वाहन चालक चलते हैं. कई बार इस के चलते गलत राह पर निकल जाते हैं जिस के चलते लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में आंख बंद कर गूगल पर भरोसा करना ठीक नहीं.
देवरिया में सड़क बनाने के लिए बजरी ले कर जा रहे 3 ट्रक चालक रजनीश, कैलाश, प्रियांक चित्रकूट से सोनूघाट जा रहे थे. गूगल लोकेशन के सहारे बड़हलगंज से आगे बढ़ने पर गूगल द्वारा सेमरा पुल से हो कर जाने का रास्ता बताया गया. गोरखपुर जनपद की सीमा में सेमरा पुल के एप्रोच मार्ग से जुड़े सेमरा नवलपुर बांध पर जैसे वाहन पहुंचे, मार्ग संकरा होने के कारण आगे चल रहा रजनीश का ट्रौलर बांध से नीचे फिसलने लगा.
गनीमत रही कि स्पीड कम होने से किनारे पर लगे पेड़ों से टकरा कर वह रुक गया वरना गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो जाता. आगे के वाहन को दुर्घटनाग्रस्त होते देख पीछे आ रहे चालकों ने वाहन रोक लिए.
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के निगोही रोड पर अमन टूरिस्ट बस अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में गिर गई. नेपाल बौर्डर के कृष्ण नगर से आ रही यह बस डडि़या गांव के पास अचानक पहिया गड्ढे में जाने के बाद अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा पहुंची. इस दौरान बस में करीब 56 यात्री सवार थे. यात्रियों में अफरातफरी मच गई. शोर सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. बसचालक, परिचालक और 3 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं. बाकी को गांव वालों की मदद से निकाल लिया गया.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





