Party Switching Politics : नेताओं और राजनीतिक दलों के लिए चर्चा में बने रहना जरूरी होता है. जिन नेताओं और दलों के पास विचार और नीतियां नहीं हैं वे चर्चा में बने रहने के लिए दलबदल का खेल खेलते हैं.

15 फरवरी, 2026 की सुबह समाजवादी पार्टी मीडिया विभाग द्वारा मीडिया को सूचना दी गई कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रैस कौन्फ्रैंस करेंगे. समाजवादी पार्टी का कार्यालय उत्तर प्रदेश के राजभवन जिस को अब जनभवन के नाम से जाना जाता है उस से करीब एक किलोमीटर दूर लखनऊ के 19, विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित है. यहां से 500 मीटर दूर कालीदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का सरकारी आवास 5, केडी मार्ग है. इस 5 कालीदास मार्ग पर बैठने की चाहत हर नेता में होती है. इस की जुगत में ही उस की राजनीति चलती रहती है.

वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव यह तय करेगा कि अगला कौन सा नेता 5, कालीदास मार्ग पर बैठेगा. इस की तैयारी सालभर पहले से ही शुरू हो गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रैस कौन्फ्रैंस का असल मकसद भी इसी से जुड़ा था. दोपहर 12 बजे से पहले ही समाजवादी पार्टी का कौन्फ्रैंस रूम पूरी तरह से भर चुका था. यह कौन्फ्रैंस रूम उस समय बना था जब अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. इस में 5 सौ से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है. मौल्स में जिस तरह से फिल्म थिएटर बनते हैं उसी तरह से यह बना हुआ है. सामने बड़ी मेज के उस पार पार्टी के नेता होते हैं. सामने पत्रकार बैठते हैं. सब से आगे चैनल वाले अपने माइक लगा कर बैठते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD120
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...