जिन लोगों ने अभी तक हवाई सफर का आनंद नहीं लिया है, उनके लिए एक सुनहरा मौका है. कम बजट में विमान यात्रा करवाने वाली विमान कम्पनी एयर डेक्कन ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई योजना निकाली है जिसके तहत यात्री अब सिर्फ एक रुपए में हवाई यात्रा कर सकते हैं. इस बात पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल है लेकिन यह खबर बिलकुल सच है.

उड़ान मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और शिलोंग के लिए शुरू होने जा रही है जो कि इनके आस-पास के शहर को जोड़ेंगे. सरकार की योजना के अनुसार उड़ान का किराया एक घंटे के सफर के लिए 2,500 होगा. वहीं गोपीनाथ का कहना है कि कुछ लकी पैसेंजर को फ्लाइट टिकट एक रुपए में भी मिलेंगे. हालांकि नासिक-मुबंई फ्लाइट का किराया 1,400 रुपए से शुरू होगा.

बता दें कि एयर डेक्कन की शुरूआत साल 2003 में जी आर गोपीनाथ ने की थी. जिसके बाद 2008 इसे विजय माल्या की किंगफिशर एसरलाइंस के साथ मर्ज कर दिया गया. पैसों की कमी के कारण इसका संचालन 2012 में रोक दिया गया लेकिन एक बार फिर क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत यह शुरू होने जा रहा है.

जनवरी तक नई उड़ानें शुरू हो जाएंगी जो दिल्ली से आगरा, शिमला, लुधियाना, पंतनगर, देहरादून और कुल्लू को जोड़ेंगी. इस खबर को पढ़ने के बाद अगर आप भी एक रुपए में हवाई सफर करने का मजा लेना चाहते हैं तो बिना देर किए हुए टिकट बुक करवाइए क्या पता आपको भी भी एक रुपए में हवाई सफर करने का मौका मिल जाए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...